1
00:00:01,585 --> 00:00:03,085
"लाउडरमिल्क" में पहले

2
00:00:03,254 --> 00:00:04,594
तुम्हारे डॉ. साब हैं क्या?

3
00:00:04,755 --> 00:00:08,125
हम सबको कभी खाने पर मिलना चाहिए।
लगता है उसका गला फंस रहा है।

4
00:00:09,301 --> 00:00:10,301
डॉ. कार्ल?

5
00:00:12,388 --> 00:00:13,468
क्या हुआ?

6
00:00:13,639 --> 00:00:15,139
इस बंदे ने अभी मेरी जान बचा ली।

7
00:00:15,307 --> 00:00:16,977
-ओह, जान।
-उन्होंने नहीं।

8
00:00:17,143 --> 00:00:18,733
-इन्होंने।
-लाउडरमिल्क ने?

9
00:00:18,894 --> 00:00:20,864
ये सीपैप है और इसे कार्ल लाया था।

10
00:00:21,021 --> 00:00:23,111
नहीं, वो ये शायद अपराधबोध में लाया है।

11
00:00:23,274 --> 00:00:26,074
क्यों? क्योंकि वो तुम्हारी
काल्पनिक गर्लफ़्रेंड के साथ सोता है?

12
00:00:37,329 --> 00:00:39,119
मुझे परवाह तो नहीं, लेकिन मैं सोच रहा था

13
00:00:39,290 --> 00:00:41,630
कि चूंकि बारिश हो रही है,
इसलिए अगर हम जूते

14
00:00:41,792 --> 00:00:45,252
बाहर हॉल में उतार दें तो अच्छा रहेगा,
ताकि फ़र्श गीला न हो।

15
00:00:45,421 --> 00:00:47,511
-लेकिन तुम्हें परवाह नहीं है?
-ओह, नहीं, क़तई नहीं।

16
00:00:47,673 --> 00:00:49,343
क़तई नहीं, लेकिन किसी को हो भी सकती है।

17
00:00:49,508 --> 00:00:51,088
हाथ उठाकर बताएं क्या किसी को परवाह है

18
00:00:51,260 --> 00:00:53,430
-कि फ़र्श थोड़ा गीला हो जाएगा?
-नहीं।

19
00:00:53,596 --> 00:00:55,096
-नहीं।
-बिल्कुल नहीं।

20
00:00:55,264 --> 00:00:57,684
बढ़िया। तो तुम्हें परवाह नहीं है

21
00:00:57,850 --> 00:01:00,900
और किसी को परवाह नहीं है,
तो ये बेकार का मुद्दा है।

22
00:01:01,061 --> 00:01:03,311
-कौन चाहेगा--?
-लेकिन शायद हमें सड़क पर

23
00:01:03,481 --> 00:01:06,821
कोई मिल जाए जिसे परवाह हो,
इसलिए हमें उनकी ख़ातिर

24
00:01:06,984 --> 00:01:09,324
कमरे में गीले जूते
न लाने की नीति बना लेनी चाहिए।

25
00:01:09,653 --> 00:01:11,493
मतलब, अगर तुम लोगों को ये ठीक लगे।

26
00:01:11,655 --> 00:01:13,275
हालांकि मुझे क़तई परवाह नहीं है।

27
00:01:13,699 --> 00:01:15,369
नए बंदे, तुम्हारा नाम क्या है?

28
00:01:15,534 --> 00:01:17,794
चैनिंग टेटम। मेरे नाम से क्या मतलब?

29
00:01:17,953 --> 00:01:21,713
-ये तो गुमनाम रहना था।
-मैं तुम्हें हमेशा "नया बंदा" बुलाऊं?

30
00:01:21,874 --> 00:01:23,084
हां, मुझे कोई एतराज़ नहीं।

31
00:01:23,459 --> 00:01:24,959
ठीक है। "नया बंदा" ही ठीक है।

32
00:01:25,127 --> 00:01:27,627
-मिलकर अच्छा लगा, नए बंदे।
-हाइ।

33
00:01:28,255 --> 00:01:31,085
लेकिन अगर कोई नया "नया बंदा" आ गया?

34
00:01:31,801 --> 00:01:36,101
फिर नए बंदे और नए नए बंदे को
आपस में तय करना होगा।

35
00:01:36,263 --> 00:01:39,023
मेरे ख़्याल से नए वाले नए बंदे को
"नया बंदा" कहलाने का हक़ होगा।

36
00:01:39,391 --> 00:01:40,561
ओह, नहीं, नहीं।

37
00:01:40,726 --> 00:01:42,436
पहले मैं नया बंदा बना था। ये ठीक नहीं है।

38
00:01:42,603 --> 00:01:46,113
ठीक है, जब-- जब पुल आएगा
तब पार करेंगे, ठीक है?

39
00:01:46,273 --> 00:01:48,693
क्या कोई किसी बात करने लायक़ विषय को

40
00:01:48,859 --> 00:01:52,149
-उठाना चाहेगा?
-मैं।

41
00:01:52,321 --> 00:01:54,161
मग्सी।

42
00:01:54,323 --> 00:01:59,203
कल मेरे बॉस के साथ
मेरा बहुत बुरा दिन गुज़रा।

43
00:01:59,745 --> 00:02:01,155
मैं शायद दो सैकंड में--

44
00:02:01,330 --> 00:02:03,870
माफ़ करना, ये बात शुरू होने से पहले

45
00:02:04,041 --> 00:02:06,421
हमने गीले जूते नहीं लाने के बारे में
क्या तय किया?

46
00:02:06,585 --> 00:02:08,245
ए, नए बंदे, चोंच बंद रखो।

47
00:02:08,420 --> 00:02:09,710
हां, ये तय किया था।

48
00:02:10,214 --> 00:02:12,424
-शांत रहो। मैं तुम्हारे साथ हूं।
-मग्सी।

49
00:02:13,050 --> 00:02:16,470
तो बहरहाल, वो कमीना

50
00:02:16,637 --> 00:02:20,057
फिर से मेरे पास
एक बेकार काम लेकर आया--

51
00:02:20,224 --> 00:02:21,734
मैं तुम्हें एक सैकंड को रोकूंगा।

52
00:02:21,892 --> 00:02:24,402
याद रखो, जब तुम
अपने आसपास के लोगों को कोस रहे हो

53
00:02:24,562 --> 00:02:26,312
तो तुम अपनी ज़िंदगी को कोस रहे हो।

54
00:02:26,480 --> 00:02:28,400
-इसे ज़हन में रखना।
-सही कहा।

55
00:02:28,566 --> 00:02:30,986
और मैं जानता हूं
वो मेरे कारणों में से एक है।

56
00:02:32,528 --> 00:02:33,698
मैं शामिल हो सकता हूं?

57
00:02:33,863 --> 00:02:36,823
ये लो। नया नया बंदा आ गया।

58
00:02:45,249 --> 00:02:47,169
इससे फ़र्क़ पड़ेगा कि मैं कहां बैठता हूं?

59
00:02:47,710 --> 00:02:49,550
जहां तुम्हें सहज लगे, दोस्त।

60
00:02:55,926 --> 00:02:57,506
तो, वो तुम्हें तंग कर रहा था

61
00:02:57,678 --> 00:02:58,968
हां।

62
00:02:59,138 --> 00:03:00,348
आठ घंटे पहले

63
00:03:00,556 --> 00:03:03,426
यक़ीन नहीं होता कि हरामज़ादा वहां खड़ा रहा
और सारा श्रेय ले गया।

64
00:03:03,601 --> 00:03:05,521
बदमाश ने टॉम का नाम तक नहीं लिया।

65
00:03:05,686 --> 00:03:07,516
समय के साथ सब होगा, दोस्तो।

66
00:03:07,688 --> 00:03:08,808
नहीं।

67
00:03:08,981 --> 00:03:12,151
तुम्हें उस कमीने को तुम्हारे विचारों के लिए
श्रेय लेने से रोकना होगा।

68
00:03:12,318 --> 00:03:14,568
मेरा वादा है कि मेरा दिन आएगा।

69
00:03:14,737 --> 00:03:16,357
रियरडन किसी को
वॉलप्चुअस वोदका अभियान

70
00:03:16,530 --> 00:03:18,740
के प्रमुख के रूप में चुनेंगे।

71
00:03:18,908 --> 00:03:21,118
ये फ़ैसला लेने में
केविन ही उसकी मदद करेगा।

72
00:03:21,285 --> 00:03:23,655
इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है।

73
00:03:23,829 --> 00:03:25,789
-टॉमकैट।
-हां।

74
00:03:25,956 --> 00:03:27,496
कुछ बात करने मेरे ऑफ़िस में आओगे?

75
00:03:27,666 --> 00:03:29,706
-हां, ज़रूर।
-ठीक है।

76
00:03:31,295 --> 00:03:33,875
-ठीक है।
-टॉमी प्यारे, तुमने सुना?

77
00:03:34,089 --> 00:03:35,799
एरो इस अभियान के लिए--

78
00:03:35,966 --> 00:03:38,336
-ज़बर्दस्त जोश में है।
-हां।

79
00:03:38,510 --> 00:03:41,390
नहीं, अच्छा लगा
कि आख़िरकार मेरे एक विचार को

80
00:03:41,555 --> 00:03:43,265
इस तरह की लोकप्रियता मिल रही है।

81
00:03:43,891 --> 00:03:47,231
"तुम्हारा" विचार?
तुम्हरा मतलब, "हमारा" विचार?

82
00:03:47,394 --> 00:03:48,774
ये टीम का काम है, टॉम।

83
00:03:48,938 --> 00:03:51,398
साहसी ख़रगोश के पात्र का विचार तुम्हारा था

84
00:03:51,565 --> 00:03:53,225
लेकिन इसे तुम्हारे साथ
दुनिया के सामने मैं लाया।

85
00:03:53,400 --> 00:03:55,950
आपने बस हेल्मेट में बिजली बढ़ाई थी।

86
00:03:56,111 --> 00:03:58,451
उसी से तो वो जीवंत हुआ।

87
00:04:01,367 --> 00:04:03,447
मैं अहसानफ़रामोशी नहीं कर रहा हूं।

88
00:04:03,619 --> 00:04:05,249
-आपने मुझे बहुत--
-कोई बात नहीं।

89
00:04:05,412 --> 00:04:07,582
पीट के नीचे काम करते हुए,
मेरे पास ढेरों विचार थे

90
00:04:07,748 --> 00:04:10,788
जिनके लिए मुझे अधिकृत रूप से
श्रेय नहीं मिला, लेकिन अभी

91
00:04:10,960 --> 00:04:14,800
तुम्हें सब्र रखना होगा, नौजवान झींगुर।

92
00:04:14,964 --> 00:04:18,224
ठीक है? तुम्हारे विचार ज़बर्दस्त हैं,
लेकिन तुम्हारा बेचने का कौशल बकवास है।

93
00:04:18,384 --> 00:04:20,474
मेरा बेचने का कौशल बकवास नहीं है।

94
00:04:20,636 --> 00:04:21,676
नहीं है?

95
00:04:21,845 --> 00:04:24,005
एक उदाहरण लेते हैं मेरी मनपसंद फ़िल्म से:

96
00:04:24,181 --> 00:04:25,431
"द वोल्फ़ ऑफ़ द वॉल स्ट्रीट।"

97
00:04:25,599 --> 00:04:27,429
मैं क्लायंट हूं।

98
00:04:28,185 --> 00:04:30,095
मुझे ये क्रॉस पेन बेचो।

99
00:04:32,189 --> 00:04:33,649
ठीक है।

100
00:04:36,902 --> 00:04:37,902
ठीक है।

101
00:04:38,070 --> 00:04:39,320
-शायद हम ऐसा--
-"शायद" कभी मत बोलो।

102
00:04:39,488 --> 00:04:41,488
इससे अनिश्चितता दिखती है।
कमज़ोरी दिखती है।

103
00:04:42,157 --> 00:04:43,577
ठीक है।

104
00:04:45,577 --> 00:04:46,577
ठीक है।

105
00:04:48,080 --> 00:04:51,080
सोचिए कि कॉन्टिनेंटल कांग्रेस का
सत्र चल रहा है।

106
00:04:51,542 --> 00:04:53,842
सारे संस्थापक मौजूद हैं, ठीक है?

107
00:04:54,003 --> 00:04:57,133
वो स्वतंत्रता घोषणा पर साइन करने आए हैं।

108
00:04:57,297 --> 00:05:00,587
सबके पास पुराने तर्ज़ के
पंख और इंक वाले पैन हैं।

109
00:05:00,759 --> 00:05:02,049
-जिन पर बड़ा सा:
-हां, वही।

110
00:05:02,219 --> 00:05:04,049
डुबोना, लिखना और फिर-- लेकिन--

111
00:05:04,388 --> 00:05:09,018
अब जॉन हैनकॉक की बारी है।
वो आगे आते हैं, क्रॉस पैन निकालते हैं

112
00:05:09,184 --> 00:05:11,734
और बड़ी सुगमता से अपना नाम

113
00:05:11,895 --> 00:05:13,605
दूसरों से दस गुणा बड़ा साइन करते हैं।

114
00:05:13,772 --> 00:05:16,612
तो सब इकट्ठा हो जाते हैं।
वो उनके पैन के बारे में जानना चाहते हैं।

115
00:05:16,775 --> 00:05:18,605
वो अपने नाम दुबारा
उस पैन से साइन करना चाहते हैं।

116
00:05:18,777 --> 00:05:21,357
लेकिन थॉमस जैफ़रसन
इसके लिए तैयार नहीं हैं।

117
00:05:21,530 --> 00:05:24,450
वो पूरी दस्तावेज़ दुबारा नहीं लिखेंगे

118
00:05:24,616 --> 00:05:26,076
जब तक कि

119
00:05:27,036 --> 00:05:28,906
लिखने को उन्हें क्रॉस पैन नहीं मिले।

120
00:05:31,040 --> 00:05:32,540
बुरा नहीं है।

121
00:05:33,375 --> 00:05:35,955
लेकिन अहम हमेशा ये नहीं होता
कि आप क्या बोल रहे हैं

122
00:05:36,420 --> 00:05:40,260
बल्कि ये कि आप कैसे बोल रहे हैं,
और इसके लिए मेहनत चाहिए।

123
00:05:40,424 --> 00:05:43,054
जब तुम तैयार हो जाओगे,
तो तुम्हें मौक़ा मिलेगा।

124
00:05:45,429 --> 00:05:46,639
ठीक है।

125
00:05:47,181 --> 00:05:48,391
शुक्रिया।

126
00:05:49,058 --> 00:05:50,428
एक मिनट रुकना, टॉमकैट।

127
00:05:50,601 --> 00:05:52,561
मुझे एक काम में तुम्हारी मदद चाहिए।

128
00:05:52,728 --> 00:05:54,348
दरवाज़ा बंद कर देना।

129
00:05:57,483 --> 00:06:00,493
ठीक है।
मैं चाहता हूं तुम एक मीटिंग में चले जाओ।

130
00:06:00,652 --> 00:06:02,912
-क्लायंट मीटिंग?
-एक तरह से। वाक़ई नहीं।

131
00:06:03,072 --> 00:06:04,112
पिछले महीने
मैं नशे में गाड़ी चलाते पकड़ा गया।

132
00:06:04,281 --> 00:06:07,121
संक्षेप में, मैं एक स्कूली इलाक़े में
50 की रफ़्तार पर पकड़ा गया।

133
00:06:07,284 --> 00:06:09,204
बहरहाल मैंने अपराध स्वीकार कर लिया।

134
00:06:09,369 --> 00:06:12,459
मुझे ड्रग-विपथन की
बहुत सी मीटिंग्स में जाना पड़ेगा।

135
00:06:12,623 --> 00:06:15,293
आज रात पहली मीटिंग में नहीं जा सकूंगा।
मुझे रियरडन के साथ ड्रिंक्स पे जाना है।

136
00:06:15,459 --> 00:06:17,499
मैं चाहता हूं कि तुम इस

137
00:06:17,669 --> 00:06:22,089
सोबर फ़्रेंड्स मीटिंग में मैं बनकर चले जाओ।

138
00:06:25,010 --> 00:06:26,390
आप गंभीर नहीं हैं?

139
00:06:26,553 --> 00:06:27,553
मैं एकदम गंभीर हूं।

140
00:06:27,721 --> 00:06:30,431
एक घंटे को जाकर
कुछ मज़ेदार नशेड़ी कहानियां सुनना।

141
00:06:30,599 --> 00:06:33,189
उस व्यक्ति से काग़ज़-- साइन कराना।

142
00:06:33,352 --> 00:06:34,732
एकदम आसान।

143
00:06:34,978 --> 00:06:36,268
ठीक है, लेकिन

144
00:06:36,438 --> 00:06:39,608
अगर मैं आज रात आप बनकर जाता हूं,
तो अगली मीटिंग में क्या होगा

145
00:06:39,775 --> 00:06:41,235
जब आप आप बनकर जाएंगे?

146
00:06:41,401 --> 00:06:44,701
इसीलिए मैं तुम्हें
शहर के दूसरे छोर पर मीटिंग में भेज रहा हूं।

147
00:06:47,241 --> 00:06:48,871
समझ नहीं आ रहा।

148
00:06:49,034 --> 00:06:50,334
ठीक है। कोई समस्या नहीं।

149
00:06:51,870 --> 00:06:54,710
-मैं गैरी को भेज दूंगा।
-नहीं, सुनिए, सुनिए।

150
00:06:54,873 --> 00:06:56,793
साले गैरी को छोड़कर
किसी को भी भेज दीजिए।

151
00:06:56,959 --> 00:06:59,669
तो तुम तैयार हो या नहीं हो?

152
00:06:59,837 --> 00:07:01,627
मेरा मतलब, ये ठीक नहीं है।

153
00:07:01,797 --> 00:07:04,627
मैंने वो सारी क्लासें और क्लीनिक किए थे
जो उन लोगों ने किए थे

154
00:07:04,800 --> 00:07:06,890
लेकिन उन्हें नौकरियां मिल गईं,
मुझे नहीं मिली।

155
00:07:07,052 --> 00:07:09,352
उफ़्फ़ोह, रॉजर, अब भूल भी जाओ इसे।

156
00:07:09,513 --> 00:07:13,273
-हर हफ़्ते यही मुद्दा उठाते हो।
-क्यों भूलूं मैं? ये मेरा सपना है।

157
00:07:13,433 --> 00:07:15,273
मुझे सपने देखने का हक़ है।

158
00:07:15,435 --> 00:07:18,265
हां, लेकिन "नाकामी" का मतलब
"पतन" नहीं होना चाहिए।

159
00:07:18,438 --> 00:07:20,318
अवरोध सबसे सामने आते हैं।

160
00:07:20,482 --> 00:07:21,482
मैं जानता हूं।

161
00:07:21,650 --> 00:07:23,900
बस मुझे ग़ुस्सा आ गया था।
समझ नहीं आ रहा था क्या करूं।

162
00:07:24,069 --> 00:07:27,159
शायद तुम्हें सोचना चाहिए
कि वो तुम्हें नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं।

163
00:07:27,322 --> 00:07:28,532
शायद तुम्हारे रवैये की वजह से।

164
00:07:28,699 --> 00:07:30,449
रवैया अहम होता है।

165
00:07:30,617 --> 00:07:33,367
मेरे रवैये में क्या ख़राबी है?
मेरा रवैया अच्छा है।

166
00:07:33,537 --> 00:07:36,667
तुम। तुम बताओ क्या मेरा रवैया अच्छा है।

167
00:07:36,832 --> 00:07:38,882
मुझे तो ठीक ही लग रहा है।

168
00:07:39,042 --> 00:07:41,002
पर हाई स्कूल के बच्चों के साथ
काम करना हो

169
00:07:41,170 --> 00:07:43,130
तो एक ख़ास मिज़ाज होना चाहिए।

170
00:07:43,297 --> 00:07:44,667
देखिए

171
00:07:44,840 --> 00:07:50,300
मेरे सारे टीचर्स के भिन्न व्यक्तित्व थे,
भिन्न शैलियां थीं।

172
00:07:50,470 --> 00:07:52,680
वो तुम्हारा टीचर नहीं बनना चाह रहा।

173
00:07:52,848 --> 00:07:55,928
-ओह, तुम क्या बनना चाह रहे हो?
-हाई स्कूल फ़ुटबॉल रेफ़री।

174
00:07:56,101 --> 00:07:58,101
शायद उन्हें तुम बहुत धीमे लगे हो, रॉजर।

175
00:07:58,270 --> 00:08:00,020
मैं बहुत तेज़ दौडता था। इसलिए--

176
00:08:00,189 --> 00:08:01,689
उसका मतलब था दिमाग़ से धीमे।

177
00:08:02,691 --> 00:08:06,111
मैंने पूरी नियमावली याद की हुई थी,
और टैस्ट बहुत अच्छा किया था।

178
00:08:06,278 --> 00:08:08,778
हां, लेकिन तुम्हें नहीं लिए जाने की
कोई तो वजह होगी।

179
00:08:08,947 --> 00:08:10,317
बिल्कुल।

180
00:08:10,490 --> 00:08:12,030
मेरा एक अनुमान है।

181
00:08:12,201 --> 00:08:13,911
शायद इसका कारण ये है कि मैं ब्रिटिश हूं।

182
00:08:15,329 --> 00:08:18,459
उन्हें लगता है
मैं उनके फ़ुटबॉल नियम नहीं समझ सकता।

183
00:08:20,209 --> 00:08:23,209
या शायद--

184
00:08:27,049 --> 00:08:29,639
बुरा मत मानना, लेकिन क्या

185
00:08:29,801 --> 00:08:31,261
फ़ुटबॉल रेफ़री होने के लिए...?

186
00:08:31,428 --> 00:08:33,558
-क्या?
-हां, क्या?

187
00:08:33,722 --> 00:08:35,392
मेरा मतलब

188
00:08:35,557 --> 00:08:40,937
मान लो वो टचडाउन करते हैं,
तो तुम्हें ये नहीं करना पड़ेगा?

189
00:08:41,104 --> 00:08:42,864
लेकिन मैं ये कर सकता हूं।

190
00:08:45,359 --> 00:08:47,319
हां, शायद लहजा ही कारण होगा।

191
00:08:52,532 --> 00:08:54,742
सॉरी, दोस्त, हम तुमसे पंगे ले रहे हैं।

192
00:08:57,120 --> 00:08:59,210
हां। बंदे के साथ पंगे ले रहे हैं।

193
00:08:59,373 --> 00:09:01,673
और मैं स्पष्ट कर दूं,
अभी भी नया बंदा मैं हूं।

194
00:09:02,376 --> 00:09:06,416
ठीक है, अब जबकि तुम्हारा मुंह खुल चुका है,
तो अपना परिचय भी देदो।

195
00:09:07,631 --> 00:09:09,931
-हां। मेरा नाम--
-खड़ा होने की ज़रूरत नहीं है।

196
00:09:11,760 --> 00:09:14,720
मतलब, खड़े हो सकते हो,
लेकिन कोई खड़ा होता नहीं है।

197
00:09:18,767 --> 00:09:19,937
हाइ, मैं टॉम हूं।

198
00:09:20,519 --> 00:09:22,809
मेरा असली नाम केविन है

199
00:09:23,355 --> 00:09:26,525
लोग मुझे "टॉम" बुलाते हैं।
ये हाई स्कूल से ही मेरा उपनाम है।

200
00:09:26,692 --> 00:09:30,862
क्योंकि मैं
मार्चिंग बैंड में टॉम-टॉम बजाता था।

201
00:09:31,029 --> 00:09:33,029
-स्वागत है, टॉम।
-हाइ, टॉम।

202
00:09:33,198 --> 00:09:34,278
हाइ, टॉम।

203
00:09:34,449 --> 00:09:36,949
बताना चाहोगे यहां कैसे आना हुआ?

204
00:09:37,119 --> 00:09:38,199
नहीं, नहीं, शुक्रिया।

205
00:09:38,370 --> 00:09:42,290
ये-- ये मेरी पहली मीटिंग है,
इसलिए मैं-- बस सुनूंगा

206
00:09:43,083 --> 00:09:44,713
और इस काग़ज़ पर दस्तख़त कराऊंगा।

207
00:09:44,876 --> 00:09:46,996
इस काग़ज़ पर दस्तख़त करना
मेरा काम है

208
00:09:47,170 --> 00:09:49,720
और मेरा ख़्याल है कि ख़ुद को साझा करके
तुम भड़ास निकाल सकोगे।

209
00:09:52,050 --> 00:09:53,390
ठीक है।

210
00:09:56,179 --> 00:09:57,639
तो

211
00:09:58,890 --> 00:10:01,890
मैं हमेशा से बहुत ज़्यादा पीता रहा हूं।

212
00:10:02,060 --> 00:10:04,100
कोई-- हाई स्कूल से ही।

213
00:10:06,732 --> 00:10:08,692
बल्कि जूनियर हाई स्कूल से ही।

214
00:10:09,109 --> 00:10:12,359
मैं डैरेक डेली के यहां सोने गया था।

215
00:10:12,529 --> 00:10:15,819
लुका-छिपी खेलते हुए,
मुझे असली मिल्क और कुकीज़ मिल गए:

216
00:10:15,991 --> 00:10:17,701
उसके माता-पिता की ड्रिंक्स की कैबिनेट में।

217
00:10:19,328 --> 00:10:22,208
मैंने कुछेक कैलुआ और क्रीम्स लिए, और:

218
00:10:22,414 --> 00:10:24,424
बस ये शुरू हो गया।

219
00:10:27,419 --> 00:10:28,799
कुछ समय तक हेरोइन पे रहा।

220
00:10:31,340 --> 00:10:34,050
हां, ये-- ये बिल्कुल
फ़िल्म "ट्रेनस्पॉटिंग" की तरह था।

221
00:10:34,426 --> 00:10:36,046
बस ये कोई फ़िल्म नहीं थी, और--

222
00:10:36,678 --> 00:10:39,888
लेकिन मैंने उस प्यारी सूई के लिए
क्या कुछ नहीं किया

223
00:10:40,057 --> 00:10:41,347
जैसे?

224
00:10:46,730 --> 00:10:50,280
एक बार, मैंने नशे की ख़ातिर

225
00:10:50,442 --> 00:10:52,572
घर का कुत्ता कुछ पड़ोसियों को बेच दिया।

226
00:10:52,736 --> 00:10:55,446
पता नहीं किम परिवार ने
उसके साथ क्या किया

227
00:10:55,614 --> 00:10:58,034
लेकिन मैंने उसे दुबारा कभी नहीं देखा।

228
00:10:58,742 --> 00:11:00,412
ये तो बहुत बुरा है, यार।

229
00:11:00,577 --> 00:11:02,827
शायद वो उसे खा गए हों।

230
00:11:02,996 --> 00:11:04,576
पता नहीं।

231
00:11:05,874 --> 00:11:07,714
माफ़ करना। समय ख़त्म हो गया।

232
00:11:09,086 --> 00:11:11,456
-साझा करने के लिए शुक्रिया, टॉम।
-ज़रूर। कोई समस्या नहीं।

233
00:11:11,630 --> 00:11:13,800
-तुम्हें कोई प्रायोजक मिला?
-क्या मिला?

234
00:11:15,300 --> 00:11:17,220
हां। यानी "नहीं" मिला।

235
00:11:17,386 --> 00:11:18,966
टॉम को कौन प्रायोजित करना चाहेगा?

236
00:11:22,182 --> 00:11:24,022
-कोई करेगा?
-शायद मैं ये कर सकता हूं।

237
00:11:24,184 --> 00:11:26,694
टोनी, कोई ऐसा चाहिए
जिसने दो हफ़्ते से नशा नहीं किया हो।

238
00:11:26,853 --> 00:11:28,863
मैं जानता हूं ये तुम्हारी बेहतरीन कोशिश है

239
00:11:29,022 --> 00:11:31,192
-लेकिन, तुम जानते हो।
-कोई बात नहीं।

240
00:11:31,358 --> 00:11:33,398
मैं अगले हफ़्ते प्रायोजक ले लूंगा।

241
00:11:33,568 --> 00:11:35,568
साला, मैं करूंगा ये।

242
00:11:39,116 --> 00:11:41,076
पक्का, कटर?

243
00:11:42,035 --> 00:11:44,075
ऑली के साथ जो हुआ,
उसके बाद तुम तैयार हो?

244
00:11:44,246 --> 00:11:45,996
मैं खड़ा हुआ ना?

245
00:11:46,164 --> 00:11:48,134
हां। हां, बिल्कुल।

246
00:11:49,000 --> 00:11:50,880
ठीक है। टॉम, कटर। कटर, टॉम।

247
00:11:51,545 --> 00:11:54,795
ठीक है, दोस्तो,
अपने कप अपने साथ ले जाना, प्लीज़।

248
00:11:55,465 --> 00:11:58,465
कोई बताएगा
कि इस ऑली के साथ क्या हुआ?

249
00:11:58,635 --> 00:12:00,255
वो बोझ मुझे सहना है।

250
00:12:03,348 --> 00:12:05,848
-कटर।
-ओह, हाइ।

251
00:12:06,852 --> 00:12:08,312
स्वागत है।

252
00:12:11,064 --> 00:12:12,614
-वो कहां हैं, इंडियाना में?
-हां।

253
00:12:12,774 --> 00:12:14,234
-वो छह लगा रहे हैं।
-माफ़ करना।

254
00:12:14,401 --> 00:12:15,861
-मैं जाता
-मि. लाउडरमिल्क।

255
00:12:16,027 --> 00:12:17,277
-तुम यक़ीन करोगे?
-हां।

256
00:12:17,446 --> 00:12:19,656
मुझे अपने काग़ज़ पे दस्तख़त चाहिए थे।

257
00:12:19,823 --> 00:12:21,033
हां।

258
00:12:28,498 --> 00:12:30,538
-अगली मीटिंग में मिलेंगे?
-यक़ीनन।

259
00:12:30,709 --> 00:12:32,709
हां, मुझे आने का इंतज़ार रहेगा। लगता--

260
00:12:33,044 --> 00:12:36,424
ये महसूस हुआ?
इस चीज़ की पकड़ ऐसी ही होती है, दोस्त।

261
00:12:36,590 --> 00:12:37,590
मिलते हैं, टॉम।

262
00:12:37,757 --> 00:12:40,797
तुम्हारा रोग एक पीड़ासक्त दुष्ट है
जो आत्मा का बलात्कार करके

263
00:12:40,969 --> 00:12:43,559
तुम्हें गंद में मुंह धंसाए देखना चाहता है।

264
00:12:44,306 --> 00:12:47,226
तुम्हारे प्रायोजक के नाते, ये पक्का करना
मेरा फ़र्ज़ है कि ऐसा न हो।

265
00:12:47,392 --> 00:12:49,562
ये देख रहे हो? ये पांच-वर्षीय चिप है।

266
00:12:49,728 --> 00:12:52,108
-ये ऐसे ही नहीं दी जाती है।
-ठीक है।

267
00:12:52,272 --> 00:12:55,862
शुक्रिया तुम मेरी मदद करना चाहते हो,
पर मुझे नहीं लगता मुझे प्रायोजक चाहिए।

268
00:12:56,026 --> 00:12:58,316
"डिनायल" सिर्फ़ दक्षिण अमेरिका में
एक नदी नहीं है।

269
00:12:58,820 --> 00:13:00,820
तुमने स्मैक के लिए घर का कुत्ता बेच दिया।

270
00:13:01,448 --> 00:13:04,578
मैं इसके लिए तुम्हें आंक नहीं रहा, मैं
जानता हूं ये कैसा होता है। पर आम लोग

271
00:13:04,743 --> 00:13:06,753
सामान्य लोग ऐसे काम नहीं करते।

272
00:13:07,370 --> 00:13:08,750
अपना फ़ोन मुझे दो।

273
00:13:09,581 --> 00:13:10,621
मेरा फ़ोन खो गया।

274
00:13:13,960 --> 00:13:15,130
ओह, ये रहा।

275
00:13:16,087 --> 00:13:19,377
मैंने आज तुमसे एक वादा किया है, टॉम,
और वो मेरे लिए अहम है।

276
00:13:23,803 --> 00:13:26,643
-अब तुम जान जाओगे मैं कॉल कर रहा हूं।
-बढ़िया।

277
00:13:26,806 --> 00:13:28,556
होरचाटा पीने चलें?

278
00:13:28,725 --> 00:13:30,845
हम आगे की योजना बना सकते हैं।

279
00:13:31,019 --> 00:13:33,269
मीटिंग ने मुझे अभिभूत कर दिया है

280
00:13:33,438 --> 00:13:35,358
इसलिए आज तो नहीं, लेकिन--

281
00:13:35,524 --> 00:13:37,284
ठीक है।

282
00:13:38,109 --> 00:13:39,689
कल रात मिलूंगा।

283
00:13:39,861 --> 00:13:41,911
हां, हां। कल।

284
00:13:42,906 --> 00:13:43,946
हाइ।

285
00:13:44,115 --> 00:13:47,365
-कैसा रहा? मीटिंग अच्छी रही?
-हां, बहुत अच्छी।

286
00:13:47,536 --> 00:13:50,866
एक नियमित साथी ने बड़ी छलांग लगाई।

287
00:13:51,039 --> 00:13:56,039
जो बंदा महीनों से नहीं बोला था,
उसने एक नए बंदे को प्रायोजित कर दिया।

288
00:13:56,211 --> 00:13:58,001
नए बंदे के पास तो पहले ही प्रायोजक था।

289
00:13:58,171 --> 00:14:00,761
ना, एक नया "नया बंदा" आया है।

290
00:14:01,341 --> 00:14:02,971
तुम उसे देखते, यार।

291
00:14:03,134 --> 00:14:05,554
बुरे हाल में दिखता है।
उसने बहुत कुछ झेला है।

292
00:14:05,720 --> 00:14:07,560
मेरे ख़्याल से कटर उसके लिए अच्छा रहेगा।

293
00:14:07,722 --> 00:14:10,432
कटर? वो पगला जो पानी मिलाने के बाद

294
00:14:10,600 --> 00:14:12,480
-फ़्लॉयड मेवैदर जैसा दिखता है?
-वो पगला नहीं है।

295
00:14:12,644 --> 00:14:15,274
-वो ज़रा कड़क है।
-वो पगला नहीं है?

296
00:14:15,438 --> 00:14:18,648
उसने एक बार मुझे की चेन में बंधा
मुर्दा चूहा बेचने की कोशिश की थी।

297
00:14:18,817 --> 00:14:21,647
कहा ये मेरे प्रेम जीवन में सौभाग्य लाएगा।

298
00:14:24,030 --> 00:14:26,070
ये बकवास कौन बजा रहा है?

299
00:14:26,241 --> 00:14:29,661
इस हफ़्ते में तीसरी बार मुझे ये
बकवास गाना सुनना पड़ रहा है।

300
00:14:29,828 --> 00:14:31,198
इतना भी बुरा गाना नहीं है।

301
00:14:31,371 --> 00:14:33,711
"शुगर डेज़" बुरा नहीं है?

302
00:14:33,873 --> 00:14:36,383
-मेरी किताब में 77 नंबर पे है।
-कौनसी किताब?

303
00:14:36,543 --> 00:14:39,713
"ऑल यू नीड इज़ लव
और 500 अन्य गाने अपना माथा फोड़ने को।"

304
00:14:39,879 --> 00:14:41,299
-गूगल कर लो।
-नहीं कर सकता।

305
00:14:41,464 --> 00:14:44,344
पड़ोस के ग्लेन ने फिर से
अपना वाइ-फ़ाइ का पासवर्ड बदल दिया।

306
00:14:44,509 --> 00:14:45,679
-मज़ाक़ कर रहे हो?
-नहीं।

307
00:14:45,844 --> 00:14:48,264
कैसा भ्रमित बेवक़ूफ़ है।

308
00:14:48,513 --> 00:14:50,223
हम खोज निकालेंगे।

309
00:14:50,390 --> 00:14:52,430
उसके किसी एक नेवले का नाम होगा।

310
00:14:52,601 --> 00:14:56,191
दुर्भाग्य से, उसका बस एक ही और नेवला है।
इसलिए बड़ा मुश्किल है।

311
00:14:56,354 --> 00:14:58,614
मेरे ख़्याल से ये
गे जिम के घर से आ रही है।

312
00:14:58,773 --> 00:15:00,573
-कौन?
-गे जिम।

313
00:15:00,734 --> 00:15:01,784
हॉल के उस तरफ़।

314
00:15:02,193 --> 00:15:03,653
"गे जिम"?

315
00:15:03,820 --> 00:15:05,660
नहीं, उसका नाम गेजम है।

316
00:15:05,822 --> 00:15:09,032
ये पाकिस्तानी नाम है।
वो-- वो एक औरत से विवाहित है।

317
00:15:09,200 --> 00:15:11,240
वाक़ई? फिर वो हमेशा
मुझे देखकर मुस्कुराता क्यों है?

318
00:15:11,661 --> 00:15:14,081
पता नहीं। हो सकता है गे हो।

319
00:15:30,889 --> 00:15:31,929
कटर

320
00:15:35,685 --> 00:15:36,685
हां।

321
00:15:36,853 --> 00:15:39,153
शायद तुम्हारी फ़ोर्ड को
नई सर्पेंटाइन बेल्ट चाहिए।

322
00:15:39,314 --> 00:15:41,114
किस साल का मॉडल है?

323
00:15:41,274 --> 00:15:42,364
पता नहीं।

324
00:15:42,525 --> 00:15:44,065
कल दिखा लूंगा इसे।

325
00:15:44,235 --> 00:15:45,695
मेरे ऑफ़िस के सामने एक पैप बॉयज़ है।

326
00:15:45,862 --> 00:15:48,162
सुनो, मैं कल रात की मीटिंग से पहले

327
00:15:48,323 --> 00:15:50,583
उसे बदलवा दूंगा। वैसे

328
00:15:50,742 --> 00:15:53,242
मुझसे मिलो तो याद दिला देना
कि तुम्हारा काग़ज़ मेरे पास है।

329
00:15:53,411 --> 00:15:55,831
हमें पक्का करना है कि तुम्हें
सारी मीटिंगों के लिए श्रेय मिलें।

330
00:15:55,997 --> 00:15:57,957
रुको, रुको। तुमने मेरा काग़ज़ चुरा लिया?

331
00:15:58,124 --> 00:15:59,794
जब मैंने तुम्हारा फ़ोन निकाला था
तो वो गिर गया था।

332
00:15:59,959 --> 00:16:01,839
नहीं। मुझे वो काग़ज़ चाहिए। वो ज़रूरी है।

333
00:16:02,003 --> 00:16:03,003
बिल्कुल होगा।

334
00:16:03,171 --> 00:16:05,671
इसीलिए वो उस शराबी के हाथ में
नहीं होने चाहिए जिसने उसे

335
00:16:05,840 --> 00:16:07,430
पहली ही मीटिंग में खो दिया।

336
00:16:07,592 --> 00:16:09,592
-कुछ चाहिए हो तो फ़ोन करना।
-नहीं। मुझे वो--

337
00:16:09,761 --> 00:16:11,551
नहीं। नहीं, नहीं। नहीं।

338
00:16:31,741 --> 00:16:33,241
हाइ।

339
00:16:33,410 --> 00:16:35,250
मुझे लगा यहां कोई है।

340
00:16:35,412 --> 00:16:36,712
हां।

341
00:16:36,871 --> 00:16:38,001
मैं बस

342
00:16:38,164 --> 00:16:40,174
अपने रात के चक्कर लगा रहा था।

343
00:16:40,333 --> 00:16:41,503
पड़ोस की निगरानी।

344
00:16:43,420 --> 00:16:45,210
चाय पियोगे?

345
00:16:45,630 --> 00:16:47,130
ज़रूर।

346
00:16:47,298 --> 00:16:48,468
ठीक है।

347
00:16:52,679 --> 00:16:53,969
सेगोविया

348
00:16:54,139 --> 00:16:55,559
तुमने नए वाइनिल लिए हैं।

349
00:16:55,724 --> 00:16:58,644
हां, मैं मार्केट में
उस रिकॉर्ड स्टोर पर गई थी।

350
00:16:59,102 --> 00:17:01,812
वो तो अच्छी जगह है।
उनके पास ये बकवास क्यों है?

351
00:17:03,523 --> 00:17:05,073
कुछ नहीं।

352
00:17:05,525 --> 00:17:08,485
बस तुम्हारे रिकॉर्ड देख रहा हूं।

353
00:17:09,654 --> 00:17:13,074
"विल्सन फ़िलिप्स," "ग्ली: सीज़न दो।"

354
00:17:13,241 --> 00:17:15,371
"ग्ली: सीज़न--"

355
00:17:15,535 --> 00:17:17,445
हे भगवान।

356
00:17:26,671 --> 00:17:29,261
तुमने संगीत बंद क्यों कर दिया?

357
00:17:31,176 --> 00:17:32,336
लाउडरमिल्क?

358
00:17:32,761 --> 00:17:35,761
वो राइनो वाइनिल में गई, और ये लेकर आई।

359
00:17:35,930 --> 00:17:37,470
शायद वो इन्हें मज़ाक़ के लिए लाई हो।

360
00:17:37,640 --> 00:17:40,190
-गैग-गिफ़्ट में देने के लिए।
-नहीं। ये मज़ाक़ नहीं होता।

361
00:17:40,602 --> 00:17:44,772
ठीक है? वो बार-बार
"शुगर डेज़" चला रही थी।

362
00:17:44,939 --> 00:17:45,979
ये मज़ाक़ नहीं होता।

363
00:17:46,149 --> 00:17:48,939
इससे पता चलता है
वो एक डॉक्टर के साथ क्यों है।

364
00:17:49,110 --> 00:17:52,110
क्योंकि वो साले--
संगीत के मामले में वो बेवक़ूफ़ होते हैं।

365
00:17:52,280 --> 00:17:54,320
-ये सच नहीं है।
-ये एकदम सच है।

366
00:17:54,491 --> 00:17:56,531
वैटिंग रूम में बजता संगीत सुना है?

367
00:17:56,868 --> 00:17:59,498
ऐसा संभव नहीं कि आप सर्जरी भी करें

368
00:17:59,662 --> 00:18:01,462
और अच्छे संगीत की
बारीकियों को भी समझ लें।

369
00:18:01,623 --> 00:18:04,043
ये-- ये मस्तिष्क के भिन्न भाग होते हैं।

370
00:18:04,209 --> 00:18:05,589
ये साला संभव ही नहीं है।

371
00:18:05,752 --> 00:18:06,802
ओह, वाक़ई? ठीक है।

372
00:18:06,961 --> 00:18:11,551
तो फिर डॉ. ड्रे, डॉ. जॉन,
डॉ. हॉल एंड ओट्स का क्या?

373
00:18:11,716 --> 00:18:15,386
वैसे भी, संगीत निजी चीज़ है। ठीक? कौन
कह सकता है क्या अच्छा है क्या बुरा है?

374
00:18:16,095 --> 00:18:19,515
मैं। मैंने किताब लिखी है
क्या अच्छा है और क्या बुरा है।

375
00:18:19,682 --> 00:18:21,812
तो उसकी संगीत की पसंद घटिया होगी।
तो क्या हुआ?

376
00:18:21,976 --> 00:18:24,476
ग़लती उसकी नहीं है।
ज़्यादातर ख़ूबसूरत औरतों की होती है।

377
00:18:24,646 --> 00:18:27,476
उनके सुंदर कान स्वरों को
हमसे भिन्न ढंग से सुनते हैं।

378
00:18:27,649 --> 00:18:30,939
इसलिए नादान मत बनो और उसका सामान
उसे वापस करके आओ। ठीक है?

379
00:18:31,110 --> 00:18:32,650
नहीं, मैं वहां नहीं जा सकता।

380
00:18:32,821 --> 00:18:35,281
हमें शांत होने को समय चाहिए,
मुझे इसपे सोचना है।

381
00:18:35,490 --> 00:18:36,950
रेनी विल्सन
"शुगरग्लाइडर"

382
00:18:40,662 --> 00:18:42,082
ए, लाउडरमिल्क।

383
00:18:42,747 --> 00:18:44,037
तुम मेरा संगीत क्यों ले गए?

384
00:18:47,210 --> 00:18:49,420
मैं अभी भी सोच रहा हूं।

385
00:18:50,797 --> 00:18:52,507
मेरा काग़ज़ तुम्हारे प्रायोजक के पास है?

386
00:18:52,674 --> 00:18:54,514
तुमने साला प्रायोजक लिया क्यों?

387
00:18:54,676 --> 00:18:57,096
पता नहीं। ये-- ये बस हो गया। मैं--

388
00:18:57,262 --> 00:19:00,272
घबराइए मत।
मैं मीटिंग में वो उससे वापस ले लूंगा।

389
00:19:00,431 --> 00:19:05,481
हां, बस-- मेरा काग़ज़ वापस लेना,
और उससे पीछा छुड़ा लेना। ठीक है?

390
00:19:06,229 --> 00:19:07,859
एक मिनट, दोस्त।

391
00:19:08,022 --> 00:19:11,532
तुम एक पत्थर से दो चिड़ियां मार सकते हो
और मेरे बाक़ी के दस्तख़त ले सकते हो।

392
00:19:11,693 --> 00:19:13,443
इससे दो चिड़ियां कैसे मरेंगी?

393
00:19:13,611 --> 00:19:16,701
तुम अपनी और मेरी मदद करोगे।

394
00:19:16,865 --> 00:19:20,025
लेकिन आपकी सोबर फ़्रेंड्स मीटिंगों में
जाने से मेरी मदद नहीं होती।

395
00:19:20,201 --> 00:19:23,371
-बेशक होगी। मुझपे तुम्हारा बड़ा अहसान होगा।
-अहसान तो पहले ही है।

396
00:19:23,538 --> 00:19:26,578
बिल्कुल है, लेकिन अब बड़ा अहसान होगा।

397
00:19:27,000 --> 00:19:30,500
तुम्हें अगले स्तर पर पहुंचाने को
मैं अपना उद्देश्य बना लूंगा।

398
00:19:30,670 --> 00:19:33,260
ये ग़ैरक़ानूनी है।
हम इसके लिए मुसीबत में फंस सकते हैं।

399
00:19:33,423 --> 00:19:36,763
अपराध तो हो चुका है, टॉम-बॉम्ब,
अब तो बस--

400
00:19:36,926 --> 00:19:39,966
तुम्हें दिखाना है
कि तुम्हें आगे भी कुछ काम करना है।

401
00:19:40,722 --> 00:19:43,602
हमें एक मिनट देना, गैरी।

402
00:19:44,475 --> 00:19:46,555
मुझे पता था
मुझे ये काम गैरी से कराना चाहिए था।

403
00:19:46,728 --> 00:19:48,438
ओह, भाड़ में गया गैरी।

404
00:19:48,605 --> 00:19:52,895
सुनिए, अगर मैं ये करूंगा, तो मुझे
मदद के वादे से ज़्यादा कुछ चाहिए होगा।

405
00:19:53,484 --> 00:19:55,994
ठीक है। बताओ तुम क्या चाहते हो।

406
00:19:56,571 --> 00:19:58,991
मैं वॉलप्चुअस वोदका मामले में
आगे रहना चाहता हूं।

407
00:20:00,199 --> 00:20:01,829
मैं ख़ुद उस मीटिंग में होना चाहता हूं।

408
00:20:01,993 --> 00:20:04,413
और अपने विचार पेश करना चाहता हूं।

409
00:20:04,913 --> 00:20:06,833
मैं रियरडन को दिखाना चाहता हूं
कि मैं क्या कर सकता हूं।

410
00:20:08,708 --> 00:20:10,168
डील पक्की?

411
00:20:12,712 --> 00:20:13,882
ठीक है।

412
00:20:14,047 --> 00:20:16,127
ठीक है? हां। ठीक है।

413
00:20:16,299 --> 00:20:17,339
पक्का।

414
00:20:30,897 --> 00:20:32,567
हाइ, मैं कुछ काम में लगा हूं।

415
00:20:32,732 --> 00:20:34,652
-बाद में फ़ोन करूं?
-मैं जल्दी से बात करूंगा।

416
00:20:34,817 --> 00:20:37,527
तुम्हारे ऑफ़िस वाले नुक्कड़ पर
एक लंच मीटिंग है।

417
00:20:37,695 --> 00:20:40,655
-मुझे रुचि नहीं है, पर तुम्हें पसंद आएगी।
-पर मेरा ऑफ़िस? क्यों--?

418
00:20:40,823 --> 00:20:42,163
तुम्हें कैसे पता मैं कहां काम करता हूं?

419
00:20:42,325 --> 00:20:45,035
तुमने बताया था
तुम पैप बॉयज़ के सामने काम करते हो।

420
00:20:45,203 --> 00:20:47,913
मैंने थोड़ी जासूसी की।
और अभी मैं तुम्हारे ऑफ़िस में घुस रहा हूं।

421
00:20:48,081 --> 00:20:51,171
नहीं। नहीं, नहीं। वहीं रुको।
बाहर ही रहना। मैं अभी आया।

422
00:20:58,257 --> 00:21:00,467
-हाइ।
-हाइ, दोस्त।

423
00:21:01,052 --> 00:21:02,972
मीटिंग यहां से दो ब्लॉक दूर है।

424
00:21:03,137 --> 00:21:05,717
तुम्हें अच्छी लगेगी,
तुम जैसे बिज़नेस वाले लोग होंगे।

425
00:21:05,890 --> 00:21:08,810
-कितनी देर चलेगी मीटिंग?
-तुम्हारे पास समय नहीं है

426
00:21:08,977 --> 00:21:11,477
तो तुम्हारे ऑफ़िस चलकर तैयारी कर लेते हैं।

427
00:21:11,646 --> 00:21:16,686
-मुझे अपने दोस्तों से भी मिला देना।
-नहीं, नहीं। चलो मीटिंग में चलते हैं।

428
00:21:16,859 --> 00:21:18,779
ये अच्छा रवैया है।

429
00:21:24,617 --> 00:21:25,947
हाइ, बड़े मियां।

430
00:21:26,119 --> 00:21:27,789
लगता है आपको एक नया दोस्त मिल गया।

431
00:21:27,954 --> 00:21:30,084
हां। ये लिल पंपकिन है।

432
00:21:30,248 --> 00:21:31,708
हाइ, पंपकिन।

433
00:21:31,874 --> 00:21:33,424
नहीं, ये लिल पंपकिन है।

434
00:21:33,584 --> 00:21:34,594
लिल पंपकिन?

435
00:21:34,752 --> 00:21:38,882
ये एल-आई-एल "लिल" है,
या दो टी लगाकर "लिटिल?"

436
00:21:39,924 --> 00:21:42,144
इसमें एपॉस्ट्रोफ़ी है--?

437
00:21:42,427 --> 00:21:43,427
एशनोला अपार्टमेंट्स

438
00:21:43,594 --> 00:21:44,934
-हाइ।
-हाइ।

439
00:21:45,680 --> 00:21:47,390
कल रात तुम्हें क्या हो गया था?

440
00:21:47,807 --> 00:21:48,807
कल रात?

441
00:21:50,518 --> 00:21:52,938
ओह, हां।

442
00:21:53,104 --> 00:21:55,114
हां, कल रात। वो--

443
00:21:55,273 --> 00:21:56,903
बताते हुए शर्म सी आ रही है।

444
00:21:57,066 --> 00:21:58,986
मेरा-- कुछ पेट ख़राब था।

445
00:21:59,152 --> 00:22:01,032
बिग डी।

446
00:22:01,696 --> 00:22:02,776
डायरिया।

447
00:22:02,947 --> 00:22:05,237
हां, मैं जानती हूं "बिग डी" क्या है, लेकिन

448
00:22:05,408 --> 00:22:07,698
तुम मेरे रिकॉर्ड और रिकॉर्ड प्लेयर
क्यों ले गए?

449
00:22:07,869 --> 00:22:11,369
तुम्हें रिकॉर्ड उधार लेने थे,
तो मुझसे कह देते।

450
00:22:12,206 --> 00:22:14,496
नहीं, मुझे-- मुझे तुम्हारे रिकॉर्ड
उधार नहीं लेने थे।

451
00:22:15,543 --> 00:22:16,963
माफ़ करना। मैं समझी नहीं।

452
00:22:17,128 --> 00:22:20,508
मैं बस ये समझने के लिए
तुम्हारे रिकॉर्ड ज़ब्त करना चाहता था

453
00:22:20,673 --> 00:22:22,803
कि कोई व्यक्ति इतने सारे
घटिया रिकॉर्ड क्यों ख़रीदेगा?

454
00:22:22,967 --> 00:22:25,387
क्या बोल रहे हो तुम? वो बेहतरीन रिकॉर्ड हैं।

455
00:22:25,553 --> 00:22:27,723
नहीं। "डार्क साइड ऑफ़ द मून"
बेहतरीन रिकॉर्ड है।

456
00:22:27,889 --> 00:22:29,599
ठीक है? "फ़ियर ऑफ़ ए ब्लैक प्लैनेट।"

457
00:22:29,766 --> 00:22:32,096
"डूलिटिल।" "हाउज़ेज़ ऑफ़ द होली,"
बेहतरीन रिकॉर्ड।

458
00:22:32,268 --> 00:22:33,898
और मेरे रिकॉर्ड्स में क्या ख़राबी है?

459
00:22:34,062 --> 00:22:36,942
मैं बस उन रिकॉर्ड्स को
थोड़ी ज़्यादती कह रहा हूं।

460
00:22:37,607 --> 00:22:40,027
वाक़ई, तो अब तुम
प्रिंस की आलोचना कर रहे हो?

461
00:22:40,193 --> 00:22:42,453
ओह, नहीं। प्रिंस पसंद है मुझे।

462
00:22:42,612 --> 00:22:45,072
ढेर सारी अच्छी एल्बम्स।
जिनमें से कोई तुम्हारे पास नहीं है।

463
00:22:45,239 --> 00:22:46,239
तुमने "कम" ख़रीदा।

464
00:22:46,407 --> 00:22:48,737
"कम" वो एल्बम है
जो उसने जानबूझकर बुरी बनाई

465
00:22:48,910 --> 00:22:50,790
वॉर्नर के डील से निकलने के लिए।

466
00:22:50,995 --> 00:22:52,155
तुम संगीत के पाखंडी लगते हो।

467
00:22:52,330 --> 00:22:53,920
बेशक।

468
00:22:54,373 --> 00:22:56,923
मैं आलोचक था। ये मेरा काम था।

469
00:22:57,085 --> 00:22:58,995
मुझे एक भी आलोचक दिखा दो
जो पाखंडी न हो।

470
00:22:59,170 --> 00:23:02,010
सही समझ से ऐसा हो ही जाता है।

471
00:23:02,173 --> 00:23:05,843
तुम्हारे पूरे बॉक्स में
सिर्फ़ एक अच्छी एल्बम है।

472
00:23:06,010 --> 00:23:08,640
और वो है पेवमेंट की "स्लैंटेड एंड एंचैंटेड।"

473
00:23:08,805 --> 00:23:11,305
-और एमर्सन, लेक एंड पामर?
-वो ठीक हैं।

474
00:23:11,474 --> 00:23:14,734
वो ठीकठाक हैं।
लेकिन उनका कंसर्ट बकवास था। बकवास।

475
00:23:14,894 --> 00:23:16,654
तुमने ट्रिपल लाइव एल्बम ख़रीदी।

476
00:23:16,813 --> 00:23:18,983
माफ़ करना, लेकिन मैं
एमर्सन, लेक एंड पामर के लिए

477
00:23:19,148 --> 00:23:21,728
-माफ़ी नहीं मांगूंगी।
-वो तो तुमने अभी मांग ली।

478
00:23:21,901 --> 00:23:24,531
देखो, मैं अड़ियल बनने की कोशिश
नहीं कर रहा, ये--

479
00:23:24,695 --> 00:23:28,275
तुम्हें कोशिश करने की ज़रूरत ही नहीं,
लाउडरमिल्क, क्योंकि तुम अड़ियल ही हो।

480
00:23:28,449 --> 00:23:30,539
ए, तुम इतना चिढ़ क्यों रही हो?

481
00:23:30,701 --> 00:23:33,251
-हम संगीत की बात कर रहे हैं।
-चिढ़ तो तुम रहे हो।

482
00:23:33,412 --> 00:23:36,042
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई
कि तुम मेरे रिकॉर्ड और रिकॉर्ड प्लेयर चुराओ

483
00:23:36,207 --> 00:23:38,917
और फिर कहो कि मेरी पसंद बकवास है।

484
00:23:39,085 --> 00:23:40,875
मुझे वो पेवमेंट वाली एल्बम अच्छी लगी।

485
00:23:41,629 --> 00:23:43,049
वो कार्ल की है।

486
00:23:45,925 --> 00:23:47,255
उसी की होगी।

487
00:23:47,426 --> 00:23:48,716
बैलटाउन
नेबरहुड हाउस

488
00:24:00,815 --> 00:24:04,235
सॉरी, तुम यहां सिगरेट नहीं पी सकते।

489
00:24:04,819 --> 00:24:06,989
शांत रहो, डिप्टी, ये ई-सिगरेट है।

490
00:24:07,155 --> 00:24:08,525
इसमें धुआं नहीं, सिर्फ़ भाप है।

491
00:24:09,448 --> 00:24:11,198
ये मार्लबोरो रेड है।

492
00:24:11,909 --> 00:24:13,039
ई-सिगरेट है।

493
00:24:22,545 --> 00:24:28,005
ओह, मुझे अपना काग़ज़ चाहिए।
मुझे उसपे साइन कराने हैं।

494
00:24:28,467 --> 00:24:30,887
मैं वो करा चुका हूं, मेरे दोस्त।

495
00:24:31,053 --> 00:24:33,103
वो मुझे मिल जाए तो मुझे बेहतर लगेगा।

496
00:24:33,264 --> 00:24:34,474
वो मेरी ज़िम्मेदारी है।

497
00:24:34,640 --> 00:24:35,680
शांत रहो।

498
00:24:35,850 --> 00:24:37,690
वो अच्छे हाथों में है।

499
00:24:37,852 --> 00:24:40,352
सारे दस्तख़त होने के बाद मिल जाएगा तुम्हें।

500
00:24:43,608 --> 00:24:45,778
तुम ज़रा अकेले रुक सकते हो?

501
00:24:46,277 --> 00:24:48,197
मैं ज़रा लड़कियों से मिलना चाहता था।

502
00:24:48,362 --> 00:24:51,282
मुझे लड़कियों की क्रीड़ा पसंद हैं।

503
00:24:51,449 --> 00:24:53,409
मेरा मतलब समझ रहे हो ना?

504
00:24:54,118 --> 00:24:55,698
हां।

505
00:25:01,042 --> 00:25:02,042
हाइ।

506
00:25:02,210 --> 00:25:04,250
-हाइ।
-मैंने तुम्हें इस मीटिंग में नहीं देखा?

507
00:25:04,420 --> 00:25:06,550
इस प्रोग्राम में नए हो?

508
00:25:07,215 --> 00:25:09,215
हां, नया सा हूं।

509
00:25:09,383 --> 00:25:12,223
शुरू में मुश्किल होती है,
लेकिन फिर आसान हो जाता है।

510
00:25:12,386 --> 00:25:14,926
-तुम्हें अपनी पसंद का प्रायोजक मिला?
-पसंद का प्रायोजक?

511
00:25:15,097 --> 00:25:16,387
नहीं।

512
00:25:16,557 --> 00:25:19,017
मेरा प्रायोजक मानसिक रोगी है।

513
00:25:19,268 --> 00:25:23,228
वो रहा, जो उस औरत के बाल सूंघ रहा है।

514
00:25:23,397 --> 00:25:24,977
हां। उन्हें चुनते समय

515
00:25:25,149 --> 00:25:26,899
कहना मुश्किल होता है वो कैसे निकलेंगे।

516
00:25:27,068 --> 00:25:29,318
उसे मैंने नहीं चुना था।

517
00:25:29,487 --> 00:25:30,697
उसने मुझे चुन लिया।

518
00:25:31,405 --> 00:25:33,905
तुम्हें शायद किसी और को ढूंढ़ना चाहिए।

519
00:25:35,451 --> 00:25:36,951
तुम्हारे सुधार के लिए

520
00:25:37,119 --> 00:25:39,539
ऐसे प्रायोजक का होना अहम है
जिसपे तुम भरोसा कर सको।

521
00:25:40,039 --> 00:25:41,369
हां।

522
00:25:41,707 --> 00:25:43,497
क्या, वाक़ई?

523
00:25:43,668 --> 00:25:45,838
-मैं ऐसा कर सकता हूं?
-हां, बिल्कुल।

524
00:25:46,003 --> 00:25:47,963
हां, उससे साफ़ बात कर लो।

525
00:25:48,130 --> 00:25:50,970
उससे कहो कि तुम--
वो तुम्हारे लिए फ़िट नहीं बैठ रहा।

526
00:25:51,133 --> 00:25:54,103
वो इसे निजी रूप से नहीं लेगा।
पुराने लोग निजी रूप से नहीं लेते।

527
00:25:54,262 --> 00:25:56,182
तुम्हारा प्रायोजक
बरसों तक के लिए हो सकता है।

528
00:25:56,347 --> 00:25:59,177
वो-- वो सही महसूस होना चाहिए।

529
00:25:59,558 --> 00:26:00,688
सही।

530
00:26:03,604 --> 00:26:05,904
-शुक्रिया।
-कोई बात नहीं।

531
00:26:09,443 --> 00:26:12,283
तो तुम मुझे प्रायोजक बनाना चाहोगे?

532
00:26:15,783 --> 00:26:17,413
नहीं।

533
00:26:20,288 --> 00:26:21,658
ठीक है।

534
00:26:22,873 --> 00:26:26,343
मैं आज रात आकर तुम्हें
इमैक्युलेट की मीटिंग के लिए ले जाऊंगा।

535
00:26:26,502 --> 00:26:30,462
सुनो, कटर, मुझे तुमसे कुछ कहना है।

536
00:26:31,299 --> 00:26:32,799
नशा कर लिया?

537
00:26:32,967 --> 00:26:35,507
नहीं। मैं-- मैंने नशा नहीं किया।

538
00:26:37,972 --> 00:26:40,182
मैं प्रायोजक बदल रहा हूं।

539
00:26:43,769 --> 00:26:48,189
मैं आज मीटिंग में एक बंदे से मिला,
और हमारी अच्छी बनी।

540
00:26:50,276 --> 00:26:52,816
तुम बहुत अच्छे आदमी हो, कटर। मैं बस--

541
00:26:52,987 --> 00:26:56,067
मेरे ख़्याल से हमारी बेहतर बनेगी।

542
00:26:58,784 --> 00:27:00,584
समझ रहे हो ना?

543
00:27:02,872 --> 00:27:04,252
-हां।
-ठीक है।

544
00:27:04,415 --> 00:27:05,995
-हां। बिल्कुल।
-ठीक है।

545
00:27:06,167 --> 00:27:08,287
बस मेरा दिल थोड़ा फट रहा है।

546
00:27:08,544 --> 00:27:11,634
नहीं, मैंने सुना था
तुम इसे निजी रूप से नहीं लोगे।

547
00:27:11,797 --> 00:27:13,297
मैं एक इंसान हूं, टॉम।

548
00:27:13,466 --> 00:27:15,176
मैं साला कोई रोबोट नहीं हूं।

549
00:27:15,343 --> 00:27:18,763
मुझमें भी भावनाएं और जज़्बात हैं,
और मुझे इसमें कोई शर्म नहीं है।

550
00:27:19,263 --> 00:27:20,263
कौन है वो बंदा?

551
00:27:21,640 --> 00:27:23,560
वही होगा जो बाथरूम के पास
तुमसे बात कर रहा था

552
00:27:23,726 --> 00:27:25,686
क्योंकि वो मुझे अजीब सा लग ही रहा था।

553
00:27:26,228 --> 00:27:28,648
नहीं। नहीं, वो नहीं है।

554
00:27:28,814 --> 00:27:31,534
मैं उससे तब मिला था
जब तुम उस औरत के बाल सूंघ रहे थे।

555
00:27:31,692 --> 00:27:33,112
क्या नाम है उसका?

556
00:27:35,863 --> 00:27:36,863
डॉनी।

557
00:27:37,031 --> 00:27:39,161
डॉनी कितने समय साफ़ रहा है?

558
00:27:39,325 --> 00:27:40,615
कम से कम दो साल होने चाहिए।

559
00:27:40,785 --> 00:27:43,325
उसे अभी उसकी दस-वर्षीय चिप मिली है।

560
00:27:47,458 --> 00:27:49,418
ये तो काफ़ी समय है।

561
00:27:52,880 --> 00:27:56,840
मुझे शायद किसी मीटिंग में पहुंचना चाहिए

562
00:27:57,009 --> 00:27:59,179
या अपने प्रायोजक से मिलना चाहिए।

563
00:27:59,595 --> 00:28:01,305
ठुकराया जाना मेरे कारणों में से एक है।

564
00:28:02,848 --> 00:28:03,848
मुझे अफ़सोस है।

565
00:28:04,767 --> 00:28:06,597
हां, जो ज़रूरी हो वो करो।

566
00:28:06,769 --> 00:28:10,399
मुझे मेरे काग़ज़ात चाहिए।

567
00:28:14,610 --> 00:28:17,610
ठीक है। अगर तुम ऐसा ही चाहते हो।

568
00:28:19,156 --> 00:28:20,616
शुक्रिया।

569
00:28:21,742 --> 00:28:25,752
शुक्रिया, कटर। तुमने जो मेरे लिए किया
मैं उसके लिए आभारी हूं।

