1
00:00:12,763 --> 00:00:13,933
कॉफ़ी बार

2
00:00:20,730 --> 00:00:21,810
लेडीज़ फ़र्स्ट।

3
00:00:22,398 --> 00:00:23,898
शुक्रिया।

4
00:00:27,987 --> 00:00:32,117
ठीक है। मुझे एक बड़ी कैफ़ी मिस्टो चाहिए,
सोय मिल्क के साथ, एक्स्ट्रा हॉट।

5
00:00:32,324 --> 00:00:34,244
अगला, एक हॉट चाय लाते और--

6
00:00:34,410 --> 00:00:35,410
तुम क्या कर रही हो?

7
00:00:35,619 --> 00:00:38,289
-ऑर्डर कर रही हूं।
-हां, जानता हूं, लेकिन पहले मैं आया था।

8
00:00:38,456 --> 00:00:41,206
और मुझे बस एक ब्लैक कॉफ़ी लेनी है।
एक ब्लैक कॉफ़ी।

9
00:00:41,375 --> 00:00:43,085
-तुमने "लेडीज़ फ़र्स्ट" कहा था।
-नाम?

10
00:00:43,294 --> 00:00:45,344
हां, वहां कहा था, यहां नहीं।

11
00:00:45,546 --> 00:00:46,876
क्यों? फ़र्क़ क्या है?

12
00:00:47,089 --> 00:00:48,089
सर, नाम?

13
00:00:48,257 --> 00:00:51,087
एक मिनट, मैडम। फ़र्क़ ये है कि वहां

14
00:00:51,260 --> 00:00:55,010
मैंने शराफ़त दिखाई। यहां तुम स्वार्थ,
बेपरवाही और अशिष्टता दिखा रही हो।

15
00:00:55,181 --> 00:00:57,351
तुम दुनिया में
दूसरे लोगों के साथ रहती हो, समझीं?

16
00:00:57,516 --> 00:00:59,226
फ़ोन से नज़र हटाओ, तो दिख जाएंगे।

17
00:00:59,393 --> 00:01:02,613
फ़ोन से? मैं ऑफ़िस के लिए कॉफ़ी ऑर्डर है।

18
00:01:02,772 --> 00:01:05,442
इसमें तो कोई सौ ड्रिंक्स हैं।

19
00:01:05,608 --> 00:01:07,818
सारे ऑफ़िस के लिए कॉफ़ी
तुम क्यों ले रही हो?

20
00:01:07,985 --> 00:01:09,525
बैटी फ़्रीडैन का नाम नहीं सुना?

21
00:01:09,695 --> 00:01:10,985
-नहीं, मैं--
-ग्लोरिया स्टाइनेम का?

22
00:01:11,155 --> 00:01:12,485
-क़तई नहीं।
-वाक़ई?

23
00:01:12,656 --> 00:01:14,026
नहीं। क़तई नहीं।

24
00:01:14,241 --> 00:01:17,791
-शायद तुम्हें दवाई लेनी चाहिए।
-मैं कॉफ़ी नाम की दवाई ले रहा हूं।

25
00:01:17,953 --> 00:01:21,583
जो मुझे मिल नहीं रही। क्योंकि तुम अपने
पूरे पागलख़ाने के लिए ऑर्डर कर रही हो।

26
00:01:21,749 --> 00:01:23,419
-तुम चूतिया हो।
-मैं चूतिया हूं?

27
00:01:23,584 --> 00:01:25,424
-हां। हां, चूतिया हो।
-मैं चूतिया हूं?

28
00:01:25,586 --> 00:01:26,586
क्योंकि सीधी बात ये है।

29
00:01:26,754 --> 00:01:29,554
अगर मैं जवान और हॉट नहीं होती

30
00:01:29,715 --> 00:01:32,425
तो तुम दरवाज़ा नहीं खोलते।
तुम फ़्लर्ट कर रहे थे।

31
00:01:32,593 --> 00:01:35,433
फिर तुम्हें लगा कि मैंने दिलचस्पी
नहीं दिखाई, तो तुम चिढ़ गए।

32
00:01:35,596 --> 00:01:38,596
और तुम्हारी सारी शराफ़त का
बुख़ार उतर गया।

33
00:01:39,433 --> 00:01:40,563
तो तुम यही करती हो?

34
00:01:40,726 --> 00:01:43,686
तुम अपनी ख़ुदग़र्ज़ी लिए घूमती हो,
और उसे तुमने मुझपे पलट दिया?

35
00:01:43,854 --> 00:01:46,114
-और अब चूतिया मैं--?
-चूतिया?

36
00:01:46,315 --> 00:01:47,565
"चूतिया" के लिए कॉफ़ी।

37
00:01:48,359 --> 00:01:49,989
हां, मैं ही हूं।

38
00:01:51,111 --> 00:01:52,111
ये लीजिए।

39
00:02:04,708 --> 00:02:06,458
इमैक्युलेट हार्ट
कम्युनिटी सेंटर

40
00:02:22,518 --> 00:02:24,938
ठीक है, मैं देख रहा हूं यहां कुछ नए लोग हैं।

41
00:02:25,104 --> 00:02:27,864
मैं सैम लाउडरमिल्क हूं।
मुझे शराब छोड़े चार साल हो गए

42
00:02:28,023 --> 00:02:32,533
और मैं आप सबकी शराब छुड़वाने को लेकर
बहुत उत्साहित हूं।

43
00:02:36,574 --> 00:02:39,664
तो आपमें से कौनसे बर्बाद लोग
सबसे पहले ये करना चाहेंगे?

44
00:02:39,869 --> 00:02:41,329
पीना नहीं। पीना नहीं।

45
00:02:41,787 --> 00:02:42,867
पीना नहीं।

46
00:02:43,038 --> 00:02:45,498
दरअसल मैं एक उबर रहा मैथ का लत्ती हूं।

47
00:02:45,666 --> 00:02:48,626
फिर भी एक सलाह है। नहा लेना।
ए, इधर आओ। सिस्को।

48
00:02:50,004 --> 00:02:51,764
तुम पिछली कुछ मुलाक़ातों से
कुछ बता क्यों नहीं रहे हो?

49
00:02:51,922 --> 00:02:53,922
-क्योंकि सब ठीक चल रहा है।
-ठीक है।

50
00:02:54,091 --> 00:02:56,971
तो तुम--? तुमने कितने दिन से नहीं पी है?

51
00:02:57,595 --> 00:02:59,175
-वो--
-नहीं। तुम झूठ बोल रहे हो।

52
00:02:59,346 --> 00:03:01,846
ठीक है? शराब छोड़ने में "वो" नहीं होता है।

53
00:03:02,016 --> 00:03:05,016
अगर नहीं पी है, तो पता होता है
कि कब से नहीं पी है।

54
00:03:05,185 --> 00:03:06,975
हां, ठीक है। मैंने कुछ बीयर पी थीं।

55
00:03:07,605 --> 00:03:08,605
किस तरह की बीयर?

56
00:03:08,814 --> 00:03:10,484
कूर्ज़ लाइट।

57
00:03:11,567 --> 00:03:13,987
वो तो पानी होती है। उसे--
उसे नहीं गिना जाएगा।

58
00:03:14,153 --> 00:03:16,953
-वाक़ई?
-नहीं। बिल्कुल गिना जाएगा, बुद्धू।

59
00:03:17,114 --> 00:03:18,534
चलो भी।

60
00:03:18,699 --> 00:03:19,949
मैं कोशिश कर रहा हूं, यार। मैं--

61
00:03:20,117 --> 00:03:22,617
तुम्हें और कोशिश करनी होगी।

62
00:03:23,162 --> 00:03:24,372
देखो

63
00:03:25,205 --> 00:03:27,745
ज़िंदगी का मतलब है गड़बड़ करना, ठीक है?

64
00:03:27,917 --> 00:03:30,707
और फिर गड़बड़ की हुई चीज़ों को
ठीक करना।

65
00:03:30,878 --> 00:03:33,298
इसी तरह तुम कम बर्बाद बनोगे।

66
00:03:33,464 --> 00:03:34,674
उसके बारे में झूठ बोलकर नहीं।

67
00:03:35,841 --> 00:03:37,221
शुक्रिया।

68
00:03:37,551 --> 00:03:38,931
कोशिश करूंगा बेहतर कर सकूं।

69
00:03:39,219 --> 00:03:41,259
बस बदतर मत करना।

70
00:03:42,681 --> 00:03:45,681
मि. लाउडरमिल्क,
मैं अकेले में कुछ बात कर सकता हूं?

71
00:03:45,893 --> 00:03:47,563
हम अभी अकेले नहीं हैं?

72
00:03:49,355 --> 00:03:51,935
मेरा ख़्याल है
तुम्हें ये सुनकर आश्चर्य नहीं होगा

73
00:03:52,107 --> 00:03:56,027
कि मुझे तुम्हारे मीटिंग्स चलाने के तरीक़े
के बारे में गुमनान शिकायतें मिली हैं।

74
00:03:56,195 --> 00:03:57,485
किससे?

75
00:03:57,655 --> 00:03:58,815
नहीं, मुझे नाम चाहिए।

76
00:03:58,989 --> 00:04:01,279
मैं तुम्हें नाम नहीं बता सकता।
मैंने अभी कहा ना।

77
00:04:01,450 --> 00:04:03,080
शिकायतें गुमनाम हैं।

78
00:04:03,243 --> 00:04:05,373
ये बिंगो जुआरियों का काम है ना?

79
00:04:08,457 --> 00:04:10,497
देखो, लाउडरमिल्क, सीधी बात सुनो।

80
00:04:10,668 --> 00:04:12,288
तुममें गर्मजोशी नहीं है।

81
00:04:12,461 --> 00:04:15,841
तुम सख़्ती और टेढ़ेपन से काम लेते हो।

82
00:04:16,006 --> 00:04:18,876
तुम एक अकड़ी कुर्सी की तरह हो
जो मद्य-निषेध की मीटिंग्स करता है।

83
00:04:19,343 --> 00:04:20,343
बहरहाल जो भी हो

84
00:04:20,511 --> 00:04:23,811
मुझे लगता है कि तुम्हारी संस्था से
काफ़ी लोगों को फ़ायदा पहुंचता है।

85
00:04:23,973 --> 00:04:24,973
और इसी कारण

86
00:04:25,140 --> 00:04:28,060
मैं नहीं चाहता कि मैं
एक बेलगाम समन्वयकर्ता की वजह से

87
00:04:28,227 --> 00:04:31,307
तुम्हारी मीटिंग्स रोक दूं।

88
00:04:31,480 --> 00:04:34,020
ठीक है, तो, मुझे--?

89
00:04:34,274 --> 00:04:36,574
मुझे इनाम मिल रहा है या क्या?

90
00:04:37,069 --> 00:04:38,699
मेरा एक काम कर दो।

91
00:04:38,862 --> 00:04:41,492
मिसेज़ विल्क्स
हमारे चर्च की एक अहम सदस्या हैं।

92
00:04:41,657 --> 00:04:44,077
अभी ये अपनी बेटी की वजह से परेशान हैं।

93
00:04:44,618 --> 00:04:45,618
प्रभु, मेरी मदद कर।

94
00:04:45,786 --> 00:04:49,206
मुझे लगता है कि उसे
तुम्हारी जैसी ही मदद की ज़रूरत है।

95
00:04:49,373 --> 00:04:52,503
तुममें भटके लोगों को सुधारने की
अच्छी योग्यता है।

96
00:04:52,668 --> 00:04:56,628
देखिए, मुझे औरतों के बारे में
विशेषज्ञता नहीं है

97
00:04:56,797 --> 00:05:00,337
अगर आप नहीं चाहते कि वो आपका
साज़ो-सामान तोड़कर चली जाएं।

98
00:05:02,011 --> 00:05:03,641
मेरी बेटी क्लेयर

99
00:05:03,804 --> 00:05:05,684
अच्छी लड़की है।

100
00:05:05,889 --> 00:05:07,349
अच्छी लड़की थी।

101
00:05:07,558 --> 00:05:08,638
उसमें बदलाव आ रहे हैं?

102
00:05:09,435 --> 00:05:11,845
नहीं। वो अभी भी लड़की ही है।

103
00:05:12,021 --> 00:05:14,651
लेकिन अब वो बुरी लड़की है।

104
00:05:14,815 --> 00:05:18,525
मेरे पति हाल ही में गुज़र गए,
और तब से वो बेलगाम हो गई है।

105
00:05:18,694 --> 00:05:22,784
मैं उसे किसी हेरोइन स्कूल में
दाख़िल होने के लिए समझाती हूं।

106
00:05:22,948 --> 00:05:25,408
-पुनर्वास में।
-लेकिन वो सुनती ही नहीं।

107
00:05:26,035 --> 00:05:28,325
ठीक है, पता नहीं, उसे मीटिंग में भेज देना।

108
00:05:28,495 --> 00:05:30,245
-मैं-- मैं उससे बात करूंगा।
-नहीं।

109
00:05:30,748 --> 00:05:33,038
वो कभी नहीं आएगी।
आपको उसके पास जाना होगा।

110
00:05:33,208 --> 00:05:35,918
यही तो बात है। मैं घर पे नहीं जाता हूं।

111
00:05:36,086 --> 00:05:37,206
प्लीज़।

112
00:05:37,379 --> 00:05:39,169
फ़ादर माइकेल ने
आपकी ज़बर्दस्त सिफ़ारिश की है।

113
00:05:39,339 --> 00:05:40,549
देखो

114
00:05:40,716 --> 00:05:44,136
मैं "ज़बर्दस्त" तो नहीं कहूंगा।
देखो, लाउडरमिल्क

115
00:05:45,137 --> 00:05:48,557
तुम जाकर क्लेयर से बात करो,
तो मैं न ये मीटिंग्स रोकूंगा

116
00:05:48,724 --> 00:05:52,814
न ये रिपोर्ट करूंगा कि तुम यहां आने वाले
सबसे घटिया लोगों में से एक--

117
00:05:52,978 --> 00:05:54,808
ठीक है, ठीक है। मैं चला जाऊंगा।

118
00:05:54,980 --> 00:05:58,400
ये नाज़ुक फूल कहां मिलेगा?

119
00:06:28,847 --> 00:06:29,967
तुम साला कौन हो?

120
00:06:30,891 --> 00:06:33,981
तुमने ये किसी जीवंत हो गई
डिज़्नी राजकुमारी की तरह बोला।

121
00:06:34,853 --> 00:06:37,983
फिर से, तुम साला कौन हो?

122
00:06:38,148 --> 00:06:41,738
मैं सैम लाउडरमिल्क हूं। तुम्हारी मां ने बताया
तुम्हें पेशेवर मदद चाहिए

123
00:06:41,902 --> 00:06:44,532
-पर शायद उन्हें मैं पसंद आ गया था।
-मेरी मॉम कमीनी है।

124
00:06:47,950 --> 00:06:49,160
हां, शायद हैं।

125
00:06:49,326 --> 00:06:52,036
वो कद्दू नहीं जानतीं कि मैं क्या हूं
या मैं ज़िंदगी में क्या चाहती हूं।

126
00:06:52,204 --> 00:06:54,624
इसलिए भाग जाओ यहां से, चूतिए।

127
00:06:55,415 --> 00:06:57,415
बस एक चीज़ निबटाना चाहता था।

128
00:06:57,584 --> 00:07:00,594
मुझे लगता है
हमारे बीच ज़बर्दस्त यौन समीकरण है

129
00:07:00,796 --> 00:07:03,626
-लेकिन ऐसा होने वाला नहीं।
-छी, तुम 70 साल के होगे।

130
00:07:03,799 --> 00:07:06,639
मैं छी हूं? तुम कोई 14 पाउंड की हो।

131
00:07:06,802 --> 00:07:08,642
-भाड़ में जाओ।
-हां।

132
00:07:08,804 --> 00:07:11,524
हास्य प्रभाव के लिए अतिशयोक्ति।
बहुत अच्छा नहीं लगता ना?

133
00:07:13,475 --> 00:07:14,845
क्यों न तुम मुझे अंदर आने दो?

134
00:07:15,018 --> 00:07:18,478
ठीक है, आ जाओ।

135
00:07:31,076 --> 00:07:33,536
ये मेरा बॉयफ़्रेंड वायट है।

136
00:07:34,204 --> 00:07:35,254
अच्छा? मुझे परवाह नहीं।

137
00:07:36,957 --> 00:07:39,417
तुम लोग मेरी वीडियो तो नहीं बना रहे?

138
00:07:39,585 --> 00:07:41,335
मैं क्यों वीडियो बनाऊंगी तुम्हारी?

139
00:07:41,503 --> 00:07:44,973
ये गंद देख मुझे लगता है
यहां "होर्डर्स" शो की कोई टीम होगी।

140
00:07:47,467 --> 00:07:48,587
तो क्या बात है?

141
00:07:48,760 --> 00:07:52,680
तुम दुनिया से इसलिए नाराज़ हो
कि डैड मर गए, या--?

142
00:07:52,890 --> 00:07:54,140
मैं-- मैं-- चक्कर क्या है?

143
00:07:54,600 --> 00:07:57,020
मेरा कोई चक्कर नहीं है।

144
00:07:57,186 --> 00:08:00,016
मैं अपनी ज़िंदगी अपनी मर्ज़ी से जीती हूं।

145
00:08:01,815 --> 00:08:03,315
ठीक है।

146
00:08:03,817 --> 00:08:04,987
ठीक है। मिलते हैं।

147
00:08:05,736 --> 00:08:07,486
-क्या?
-क्या क्या?

148
00:08:07,654 --> 00:08:09,204
बस?

149
00:08:09,406 --> 00:08:11,156
हां, बस।

150
00:08:11,325 --> 00:08:14,445
तुम्हें थोड़ी ज़्यादा कोशिश
नहीं करनी चाहिए थी?

151
00:08:15,245 --> 00:08:17,245
मैं तुम्हें साफ़ बता देता हूं।

152
00:08:17,414 --> 00:08:19,884
मैं तुम्हें नहीं जानता।
मुझे तुम्हारी कद्दू परवाह नहीं।

153
00:08:20,042 --> 00:08:22,752
तुम शराब और ड्रग्स के ज़रिए
जल्दी मरना चाहती हो? बढ़िया।

154
00:08:22,920 --> 00:08:25,380
-तुम बढ़िया कर रही हो।
-तो तुम आए क्यों थे?

155
00:08:25,547 --> 00:08:29,547
विकृत जिज्ञासा। देखना चाहता था
कि क्या तुम उसकी आधी भी बदहाल हो

156
00:08:29,718 --> 00:08:31,798
-जितना तुम्हारी मां ने बताया था।
-भाड़ में जाओ।

157
00:08:31,970 --> 00:08:35,140
ये लो। ये मेरा नंबर है।
मदद चाहिए हो, तो कॉल करना।

158
00:08:35,307 --> 00:08:36,927
मीटिंग में आना चाहो, अच्छी बात है।

159
00:08:37,100 --> 00:08:40,150
नहीं आना चाहो, तो मुझे कद्दू परवाह नहीं।

160
00:08:40,729 --> 00:08:42,559
तुम साला निकल जाओ यहां से।

161
00:08:43,190 --> 00:08:46,320
हां, मैं-- मैं जा रहा हूं।
इसलिए नहीं कि मैं तुमसे डरता हूं

162
00:08:46,485 --> 00:08:49,945
बल्कि इसलिए कि बदबू से लगता है यहां
दो कचरेदान सैक्स करते रहे हैं।

163
00:09:02,501 --> 00:09:03,961
रास्ता देना।

164
00:09:05,879 --> 00:09:08,839
ए। महान पीढ़ी, थोड़ा तेज़ चलो।

165
00:09:09,007 --> 00:09:11,677
-चलो।
-मैं कोशिश कर रहा हूं।

166
00:09:12,219 --> 00:09:16,349
सोचो कि मैं आइक हूं और
ये नॉर्मैंडी है, और तेज़ी पकड़ लो।

167
00:09:17,724 --> 00:09:19,484
हे भगवान।

168
00:09:20,602 --> 00:09:23,692
ए, ध्यान से। ये फ़ेंडर किंगमैन
तुम्हारे छह महीने के किराए से महंगा है।

169
00:09:23,855 --> 00:09:25,355
फिर तो कबाड़ होगा

170
00:09:25,524 --> 00:09:28,364
क्योंकि मैं एक और बंदे के साथ
गली के नज़ारे वाले अपार्टमेंट में रहता हूं।

171
00:09:32,197 --> 00:09:33,487
हाइ।

172
00:09:33,657 --> 00:09:35,447
हे।

173
00:09:37,202 --> 00:09:41,622
सुनो, कहना अच्छा नहीं लगता, पर तुम्हारी
पीठ से एक कुर्सी चिपकी हुई है।

174
00:09:41,790 --> 00:09:44,080
-क्या? कहां?
-दूसरे-- दूसरे कंधे पे।

175
00:09:44,668 --> 00:09:48,298
हां, वहीं-- नहीं, नहीं।
ज़्यादा मुड़ गईं। वापस।

176
00:09:48,672 --> 00:09:50,262
ये रही।

177
00:09:50,424 --> 00:09:53,974
शायद पिछले दो दिन में
किसी रेस्तरां वग़ैरा में चिपका ली।

178
00:09:54,136 --> 00:09:55,796
धत। फिर से नहीं।

179
00:09:56,847 --> 00:09:58,137
मैं एलिसन हूं।

180
00:09:58,307 --> 00:10:00,347
हाल ही में 2सी में आई हूं।

181
00:10:00,559 --> 00:10:02,889
सैम, 2बी

182
00:10:03,061 --> 00:10:04,941
ऑर नॉट टु बी।

183
00:10:05,480 --> 00:10:07,020
ये मेरा अपार्टमेंट है।

184
00:10:08,442 --> 00:10:11,322
लेकिन ये 2बी है, ताकि कोई उलझन न रहे।

185
00:10:12,904 --> 00:10:17,084
ओह, मि. एलिस, मैं गिटार सीखने के लिए
आपको फ़ोन करने वाली थी।

186
00:10:17,242 --> 00:10:19,042
-आप ठीक हैं?
-हां, बिल्कुल।

187
00:10:19,202 --> 00:10:21,042
मैं महान पीढ़ी से हूं। है ना?

188
00:10:21,204 --> 00:10:24,214
ओह, मैं ये उठाने में मदद
कर सकता हूं, सर? काफ़ी भारी लगता है।

189
00:10:24,374 --> 00:10:26,424
तुम मुझे फिर से धक्का तो
नहीं देना चाहते ना?

190
00:10:26,585 --> 00:10:30,165
-इस बंदे ने ज़ीने पर मुझे धक्का दिया।
-नहीं, मैं बस तेज़ी से निकला था।

191
00:10:30,339 --> 00:10:32,549
बिना छुए। मैं तेज़ी से निकला था।

192
00:10:32,716 --> 00:10:34,756
एक बूढ़े के पास से निकलते हुए
उसे धक्का कौन देता है?

193
00:10:34,926 --> 00:10:37,676
मैंने धक्का नहीं दिया था।
शायद थोड़ा सा टकरा गया होऊं।

194
00:10:37,846 --> 00:10:39,596
लेकिन बस। ये--

195
00:10:39,765 --> 00:10:41,885
देखो, ये बूढ़े हैं।

196
00:10:42,059 --> 00:10:43,639
बढ़ा-चढ़ाकर बोलते हैं।

197
00:10:44,353 --> 00:10:47,233
शायद ये नॉट "टु बी" है।

198
00:10:52,694 --> 00:10:54,494
गाब्दू।

199
00:11:00,035 --> 00:11:04,365
उन्होंने मुझे गाब्दू कहा,
और मेरे मुंह पे दरवाज़ा बंद कर दिया।

200
00:11:04,539 --> 00:11:07,629
"गाब्दू" तो ठीक कहा।

201
00:11:07,793 --> 00:11:10,383
हां, मगर वो तो ये नहीं जानती थी ना।

202
00:11:10,545 --> 00:11:13,415
-मैं उसे पटा रहा था।
-मेरा एक सवाल है।

203
00:11:13,590 --> 00:11:15,930
तुम एक बूढ़े को धक्का क्यों दे रहे थे?

204
00:11:16,093 --> 00:11:17,263
क्योंकि मैं जल्दी में था।

205
00:11:18,095 --> 00:11:19,715
क्यों? तुम्हें कहीं पहुंचना तो नहीं था।

206
00:11:20,263 --> 00:11:22,563
शायद मैं कहीं नहीं
तेज़ी से पहुंचना चाहता था।

207
00:11:24,393 --> 00:11:27,943
तो तुम लड़की से इसकी भरपाई करोगे?

208
00:11:28,313 --> 00:11:31,323
-पता नहीं। क्या फ़ायदा?
-क्या फ़ायदा?

209
00:11:31,483 --> 00:11:35,823
फ़ायदा ये है कि बरसों में पहली बार तुम्हारी
किसी लड़की से कुछ बात बन रही थी।

210
00:11:36,029 --> 00:11:39,569
हां। उसे कंधे पे कुर्सी वाली
मेरी बात पसंद आई थी

211
00:11:39,741 --> 00:11:40,781
जो मैंने अचानक बोली थी।

212
00:11:41,910 --> 00:11:44,410
बहुत मज़ेदार।
"लगता है तुम्हें एक कुर्सी चिपक गई है।"

213
00:11:44,913 --> 00:11:47,623
-हां।
-बस अब तुम्हें उससे भरपाई करनी है।

214
00:11:47,833 --> 00:11:50,633
उसे दिखाओ कि तुम एक विचारशील,
संवेदनशील आदमी हो।

215
00:11:50,794 --> 00:11:51,804
मतलब उसे बुद्धू बनाऊं?

216
00:11:52,546 --> 00:11:53,706
हां।

217
00:11:54,714 --> 00:11:56,134
कैसे?

218
00:12:03,473 --> 00:12:04,773
नहीं, नहीं, नहीं।

219
00:12:04,933 --> 00:12:06,893
तुम स्टोर में प्रतिबंधित हो, लाउडरमिल्क।

220
00:12:07,060 --> 00:12:10,650
-तुम हमेशा मुझे भोंदू कहते हो।
-शांत रहो, मैं शांति में आया हूं।

221
00:12:11,231 --> 00:12:13,731
मैं बहस नहीं करना चाहता
कि क्यों '60 के दशक के

222
00:12:13,900 --> 00:12:15,990
बबलगम हिट्स के बिना
निर्वाण का अस्तित्व नहीं रहता?

223
00:12:16,153 --> 00:12:18,703
ये बहुत लघुकारक है।

224
00:12:19,906 --> 00:12:22,616
"लघुकारक"? अब हमें शब्द गढ़ने हैं क्या?

225
00:12:22,784 --> 00:12:24,874
सिर्फ़ इसलिए कि एक इंटरव्यू में
कोबेन ने कहा था

226
00:12:25,036 --> 00:12:28,246
कि 1910 में फ़्रूटगम कंपनी का
"यमी यमी यमी" का संस्करण--

227
00:12:28,415 --> 00:12:31,455
ए, ए। ठीक है, ठीक है।
ए, कैप्टन बड़बोलू, शांत रहो।

228
00:12:31,626 --> 00:12:35,046
अपने बिंदु इकट्ठे कर लो, बाद में बात करेंगे।
अभी हम एक मिशन पे हैं।

229
00:12:35,213 --> 00:12:38,973
-ठीक है। तुम्हें क्या चाहिए?
-लाउडरमिल्क ने नई हॉट पड़ोसन के सामने

230
00:12:39,134 --> 00:12:42,934
एक बूढ़े आदमी को कुछ सीढ़ियों से गिरा
दिया। ये उसकी भरपाई करना चाहता है।

231
00:12:43,096 --> 00:12:44,216
हे भगवान।

232
00:12:44,514 --> 00:12:45,894
तुम साला सबसे घटिया हो।

233
00:12:46,057 --> 00:12:47,807
अच्छा? मैं सबसे घटिया हूं?

234
00:12:47,976 --> 00:12:50,266
हिटलर से घटिया हूं?
सॉल ज़ेन्ट्ज़ से घटिया हूं?

235
00:12:50,437 --> 00:12:51,477
पोल पॉट से घटिया हूं?

236
00:12:51,646 --> 00:12:54,316
ए, क्या ये अजीब नहीं
कि एक आदमी जिसके नाम में "पॉट" है

237
00:12:54,483 --> 00:12:57,363
वो इतना जाली निकला?

238
00:12:58,778 --> 00:13:01,908
-तुम ये काफ़ी समय से सोच रहे थे?
-बहुत समय से।

239
00:13:02,073 --> 00:13:04,703
-बोलने का मौक़ा देने के लिए शुक्रिया।
-ये सॉल ज़ेन्ट्ज़ कौन है?

240
00:13:04,868 --> 00:13:06,448
तुम सॉल ज़ेन्ट्ज़ को नहीं जानते?

241
00:13:06,620 --> 00:13:09,620
चूतिया प्रोड्यूसर। जिसने क्रीडेन्स से उनका
अपना संगीत बजाने का पैसा लेना चाहा।

242
00:13:09,789 --> 00:13:13,129
कमीने की वजह से हमें बरसों तक
"पुट मी इन, कोच" सुनना पड़ा।

243
00:13:13,585 --> 00:13:14,835
मुझे "सेंटरफ़ील्ड" पसंद है।

244
00:13:15,045 --> 00:13:16,955
तुम बेवक़ूफ़ हो।

245
00:13:17,797 --> 00:13:21,217
तुम्हारा प्रायोजक और अकेला दोस्त
होने के नाते मैं तुम्हें बता दूं कि तुम

246
00:13:21,384 --> 00:13:23,514
लोगों के लिए मुश्किल बना देते हो
कि वो तुम्हें पसंद करें।

247
00:13:23,678 --> 00:13:26,218
क्या बात कर रहे हो तुम?
मैं लोगों का बंदा हूं।

248
00:13:26,389 --> 00:13:29,229
बशर्ते कि लोग चूतियों जैसा बर्ताव न करें,
जो वो हमेशा करते हैं।

249
00:13:29,392 --> 00:13:31,022
हमेशा करते हैं।

250
00:13:39,528 --> 00:13:40,528
"एंड्रेस सेगोविया।"

251
00:13:40,695 --> 00:13:44,655
दुनिया का सबसे महान गिटारवादक
जिसने काफ़ी रोमांटिक बकवास बजाई है।

252
00:13:44,824 --> 00:13:46,874
-उसे ये पसंद आएगा, है ना?
-हां। हां।

253
00:13:47,035 --> 00:13:48,575
इससे पता चलेगा तुम ध्यान दे रहे थे।

254
00:13:48,745 --> 00:13:52,955
साथ ही ये अनजाना भी है,
जिसे बनावटी छोकरियां पसंद करती हैं।

255
00:13:53,166 --> 00:13:56,036
-तुम्हें लगता है वो बनावटी है।
-पता नहीं। उम्मीद है होगी।

256
00:13:56,211 --> 00:13:58,631
-बढ़िया, चलो चलते हैं।
-ठीक है।

257
00:13:59,047 --> 00:14:01,627
रुको, वो इसे सुनेगी कैसे?

258
00:14:01,800 --> 00:14:05,010
-मैं क्यों परवाह करूं कि वो सुनेगी या नहीं?
-उफ़्फ़ोह, लाउडरमिल्क।

259
00:14:05,178 --> 00:14:07,008
प्लीज़, आधा-अधूरा काम मत करो।

260
00:14:07,180 --> 00:14:11,140
कभी तो कोई काम पूरा--
ये देखो, ये अच्छा है। लाजवाब।

261
00:14:11,309 --> 00:14:12,849
फिर बेन ही मदद कर रहा है।

262
00:14:13,019 --> 00:14:15,899
-सस्ता है। कुल 60 डॉलर।
-ठीक है।

263
00:14:16,064 --> 00:14:18,114
-एक मदद और करना।
-नहीं, मैं-- मैं कंगाल हूं।

264
00:14:18,275 --> 00:14:20,315
बकवास। तुम्हारी जेब में सौ का नोट है।

265
00:14:20,485 --> 00:14:22,565
मैंने तुम्हारी पैंट की
तलाशी लेते समय देखा था।

266
00:14:22,737 --> 00:14:27,157
-तुम मेरी पैंट की तलाशी क्यों ले रहे थे?
-ताकि तुम ख़ुद को कंगाल न बता सको।

267
00:14:27,325 --> 00:14:29,945
-तुम पक्के गाब्दू हो।
-हां।

268
00:14:37,627 --> 00:14:39,087
-हे, एलिसन।
-हे।

269
00:14:39,254 --> 00:14:40,714
हे, सैम।

270
00:14:41,298 --> 00:14:43,928
-याद है? ऊपर से--?
-हां, हां। मुझे-- मुझे याद है।

271
00:14:44,092 --> 00:14:47,682
सुनो, कल मेरा पहला प्रभाव अच्छा नहीं रहा।

272
00:14:49,347 --> 00:14:52,847
दरअसल मैं ड्रग्स और शराब के
लत्तियों का सलाहकार हूं।

273
00:14:53,018 --> 00:14:57,228
तो मैं-- मैं उन लोगों पर काम करता हूं
जो दिन भर झूठ पे झूठ बोलते हैं।

274
00:14:57,397 --> 00:15:00,527
और कभी-कभी--
आपको थोड़ा रूखा होना पड़ता है।

275
00:15:00,692 --> 00:15:03,862
ऐसी बातें खोदने के लिए
थोड़ा खुरदुरा होना पड़ता है।

276
00:15:04,070 --> 00:15:08,200
लेकिन मैं जानता हूं इसका थोड़ा प्रभाव
मेरी निजी ज़िंदगी में भी आ गया है।

277
00:15:08,366 --> 00:15:10,366
-तो--
-ये मुश्किल होता होगा।

278
00:15:10,577 --> 00:15:12,447
पर ये अशिष्ट होने के लिए बहाना नहीं है।

279
00:15:12,621 --> 00:15:14,621
तो मैं चाहता था--

280
00:15:15,373 --> 00:15:19,003
मैं तुम्हें ये देना चाहता था।
तुमने बताया था तुम गिटार सीख रही हो।

281
00:15:19,169 --> 00:15:21,249
और ये एंड्रेस सेगोविया है।

282
00:15:21,421 --> 00:15:23,761
ये गिटारवादकों का हेंड्रिक्स है।

283
00:15:23,965 --> 00:15:25,175
-ये लाजवाब है।
-सही।

284
00:15:25,383 --> 00:15:27,553
तुम्हें पसंद आएगा। इसकी अकेली कमी ये है

285
00:15:27,719 --> 00:15:30,219
कि ये नशा नहीं करता था, इसलिए
इसे कोई नहीं जानता, पर--

286
00:15:30,388 --> 00:15:31,468
हां।

287
00:15:31,681 --> 00:15:33,561
बहुत-बहुत शुक्रिया, सैम।

288
00:15:33,725 --> 00:15:36,555
-पर इसे बजाने को मेरे पास कुछ नहीं है।
-ओह, हां, है ना।

289
00:15:36,728 --> 00:15:37,938
मैंने एक--

290
00:15:38,104 --> 00:15:39,774
इसके साथ--

291
00:15:40,774 --> 00:15:42,114
ये एक--

292
00:15:43,193 --> 00:15:45,203
-वाह, शुक्रिया।
-चिटकनी।

293
00:15:45,362 --> 00:15:47,662
-हां, ज़रूर। ये लो।
-यहां हो तुम।

294
00:15:48,740 --> 00:15:50,280
कमीने कहीं के।

295
00:15:50,450 --> 00:15:52,450
मैं तुमसे मदद मांगने आई,
पर तुमने कुछ नहीं किया।

296
00:15:52,619 --> 00:15:54,329
बल्कि तुमने इसे बदतर बना दिया।

297
00:15:56,206 --> 00:15:58,916
ये उन्हीं नशेड़ियों में से एक है
जिनके बारे में मैंने बताया था।

298
00:15:59,084 --> 00:16:01,714
-ये शायद बाथ सॉल्ट ले रही--
-उससे झूठ मत बोलना।

299
00:16:01,878 --> 00:16:04,708
तुमने मेरी बेटी को फूहड़ कहा,
और फिर उसे प्रस्ताव दिया।

300
00:16:04,923 --> 00:16:08,433
नहीं, नहीं, नहीं। मैंने उससे कहा था
कि मैं उससे सैक्स नहीं करूंगा।

301
00:16:08,593 --> 00:16:10,683
फिर तुमने उसकी स्वच्छता का
अपमान किया?

302
00:16:12,681 --> 00:16:17,271
हां। लेकिन तुम्हें मानना पड़ेगा
कि वो सड़ी लाश जैसी महकती है। नहीं?

303
00:16:18,186 --> 00:16:20,106
तुमने फ़ादर माइकेल को
बेवक़ूफ़ बना लिया होगा

304
00:16:20,271 --> 00:16:23,691
लेकिन मैं समझ सकती हूं
कि तुम एक घटिया इंसान हो।

305
00:16:23,858 --> 00:16:25,688
मुझे तुमसे घिन्न आ रही है।

306
00:16:29,489 --> 00:16:33,539
तो सेगोविया गिटार पर नाइलोन के तार
लगाने वाला पहला आदमी है।

307
00:16:33,702 --> 00:16:37,582
इससे आवाज़ खुल जाती है,
और उंगलियां चलाने में--

308
00:16:37,872 --> 00:16:39,122
मज़ा आता है।

309
00:16:40,458 --> 00:16:42,788
ए, देखो।

310
00:16:43,002 --> 00:16:44,802
हमें तुम्हारी वजह से निकाल दिया गया।

311
00:16:46,589 --> 00:16:48,299
आज रात की मीटिंग
रद्द।

312
00:16:50,301 --> 00:16:51,301
यक़ीन नहीं होता।

313
00:16:51,469 --> 00:16:53,299
ये पूरी तरह
सैम लाउडरमिल्क की ग़लती है।

314
00:16:53,471 --> 00:16:56,641
कौन राक्षस कॉमिक सैन्स फ़ोंट में
बेदख़ली का नोटिस लिखता है?

315
00:16:59,978 --> 00:17:01,018
बस भी कीजिए, माइक।

316
00:17:01,187 --> 00:17:03,727
-आप हमें ऐसे ही नहीं निकाल सकते।
-मैं निकाल चुका हूं।

317
00:17:03,898 --> 00:17:05,978
उन लोगों का क्या होगा जिन्हें मदद चाहिए?

318
00:17:06,151 --> 00:17:07,651
वो तुमपे निर्भर करता है, लाउडरमिल्क।

319
00:17:07,819 --> 00:17:10,859
मैंने साफ़ बता दिया था कि तुमने
अपना काम नहीं किया तो क्या होगा।

320
00:17:11,030 --> 00:17:13,030
तुम्हारे विपरीत,
मैं अपनी बात पे क़ायम रहता हूं।

321
00:17:13,199 --> 00:17:16,909
मैं उन दाढ़ी वाले की तरह चमत्कार नहीं
कर सकता जिसे आप इतना प्यार करते हैं।

322
00:17:17,579 --> 00:17:18,709
तुम्हारा मतलब जीज़स?

323
00:17:19,372 --> 00:17:22,542
-आपने कहा लड़की से बात करो, मैंने की।
-तुम्हें ज़्यादा कोशिश करनी थी।

324
00:17:22,709 --> 00:17:25,089
मैंने बहुत कोशिश की। वो नहीं मानी।

325
00:17:25,628 --> 00:17:27,168
मेरा फ़ैसला अंतिम है।

326
00:17:27,338 --> 00:17:28,838
इसे तुमने ख़ुद दावत दी है।

327
00:17:29,340 --> 00:17:31,930
-तो बात ख़त्म?
-हां, बात ख़त्म।

328
00:17:32,635 --> 00:17:35,005
ठीक है। एक बात कहूं?
मुझे आपकी ज़रूरत नहीं है।

329
00:17:35,221 --> 00:17:40,191
मैं लाखों जगहें जानता हूं जो
ज़रूरतमंदों के लिए दरवाज़े खोल सकती हैं।

330
00:17:40,935 --> 00:17:43,725
मैंने मैथ के पैसे के लिए
लोगों को झाड़ना शुरू कर दिया।

331
00:17:43,897 --> 00:17:45,357
ये कोई बड़ी बात नहीं थी।

332
00:17:45,523 --> 00:17:48,493
फिर न जाने कब मैं लोगों को चूसने लगा।

333
00:17:48,651 --> 00:17:53,071
मेरा मुंह शायद पांच मिनट भी
ख़ाली नहीं रहता था।

334
00:17:53,239 --> 00:17:55,279
फिर मैं एकदम गिर गया।

335
00:17:55,450 --> 00:17:57,740
और एक दिन मैं हवालात में बंद हो गया

336
00:17:57,911 --> 00:17:59,831
जहां मैं एक सर्वज्ञाता से
चिल्लाकर बहस कर रहा था

337
00:17:59,996 --> 00:18:04,376
कि क्या सिर्फ़ गोलियों को सहलाते हुए
नोक और तने पर काम करना बेहतर है।

338
00:18:06,336 --> 00:18:07,626
मैं--

339
00:18:08,463 --> 00:18:10,473
मैं ऐसा नहीं था।

340
00:18:12,008 --> 00:18:13,838
ठीक है। ठीक है, अच्छी बात साझा की।

341
00:18:14,010 --> 00:18:16,140
ये बहुत शक्तिशाली बात है।

342
00:18:17,764 --> 00:18:19,854
ये बहुत घटिया विचार था।

343
00:18:21,559 --> 00:18:22,889
और इसका ज़िम्मेदार मैं हूं।

344
00:18:23,061 --> 00:18:25,901
हमें चर्च वापस जाना होगा,
लेकिन मैं कुछ सोचता हूं।

345
00:18:26,064 --> 00:18:29,614
मैं नहीं चाहता आप लोग परेशान हों।
आप मेरी पहली प्राथमिकता हैं।

346
00:18:29,776 --> 00:18:30,776
चलें।

347
00:18:30,944 --> 00:18:37,584
मैं कोई जीवविज्ञानी नहीं हूं,
लेकिन तना ही बेहतर होना चाहिए ना?

348
00:18:37,826 --> 00:18:39,736
क्योंकि सारी नसें वहीं तो होती हैं।

349
00:18:39,911 --> 00:18:42,501
लेकिन गोलियों पर काम करना भी
एक तगड़ा काम है।

350
00:18:42,664 --> 00:18:45,084
-दरअसल ये विषमता का मामला है।
-दोस्तो, चलते हैं।

351
00:18:51,673 --> 00:18:52,673
हे, फ़ादर।

352
00:18:52,841 --> 00:18:55,391
तो मैं "कॉकब्लॉकर्ज़" नाम की

353
00:18:55,593 --> 00:18:57,683
एक जगह के बाहर हूं। ठीक सुनाई दिया?

354
00:18:57,846 --> 00:19:00,596
मैंने किसी स्ट्रिप क्लब के लिए
इससे बुरा नाम कभी नहीं सुना।

355
00:19:00,765 --> 00:19:03,345
इन्हें शायद मार्केटिंग नहीं आती।

356
00:19:03,518 --> 00:19:07,108
तो अगर मैं क्लेयर से बात करूं,
तो आप हमें चर्च में आने देंगे ना?

357
00:19:07,272 --> 00:19:09,482
-मैं अपनी बात का पक्का हूं, लाउडरमिल्क।
-ठीक है।

358
00:19:09,649 --> 00:19:13,649
मैं पांच साल से किसी बार में नहीं गया,
इसलिए उम्मीद है आज आप अच्छे से सोएंगे।

359
00:19:16,155 --> 00:19:18,445
ठीक है, बच्चों के लिए ये करते हैं।

360
00:19:30,253 --> 00:19:34,093
ओह, ये बकवास है, ये बकवास है।

361
00:19:35,758 --> 00:19:37,138
इससे बदतर भी हो सकता था।

362
00:19:39,596 --> 00:19:43,136
-आपके लिए ड्रिंक लाऊं?
-नहीं। नहीं, नहीं, नहीं।

363
00:19:48,897 --> 00:19:50,107
वो रही।

364
00:19:51,900 --> 00:19:54,070
हाइ, क्लेयर।

365
00:19:54,611 --> 00:19:56,911
-हाइ।
-तुम हो।

366
00:19:57,113 --> 00:20:00,583
-मेरे घर वाले चूतिया।
-तुम कितनी अच्छी हो कि तुम्हें याद है।

367
00:20:00,742 --> 00:20:02,912
मैं तुमसे साफ़ बात करना चाहता हूं।

368
00:20:03,077 --> 00:20:06,787
तुमने मुझसे जो कहा था वो मैंने अपनी
मॉम को बताया, और वो ग़ुस्सा हो गईं।

369
00:20:06,956 --> 00:20:10,916
हां, जानता हूं। तुम मुझे मुसीबत में
डालना चाहती थीं, और तुम कामयाब रहीं।

370
00:20:11,419 --> 00:20:12,669
तुम पकड़े गए।

371
00:20:14,005 --> 00:20:15,965
-ए। छूना नहीं।
-कोई बात नहीं।

372
00:20:16,174 --> 00:20:17,594
नहीं, मैं किसी को नहीं छू रहा।

373
00:20:17,759 --> 00:20:18,839
ये मुझे छू रही है।

374
00:20:19,010 --> 00:20:21,220
कोई बात नहीं, मैं इन्हें जानती हूं।

375
00:20:21,387 --> 00:20:24,517
-शैंपेन रूम में चले जाओ।
-हां, हम जा ही रहे थे। शुक्रिया।

376
00:20:31,356 --> 00:20:33,606
चलो। थोड़ी ताज़ा हवा लेलें। आओ।

377
00:20:41,699 --> 00:20:46,249
तो ये सब भले ही
शानदार और मज़ेदार लगता है

378
00:20:46,412 --> 00:20:49,042
मैं ये सब पहले देख चुका हूं,
और इसका अंत अच्छा नहीं होता।

379
00:20:49,248 --> 00:20:51,498
तुम कुछ नहीं जानते।

380
00:20:51,668 --> 00:20:54,798
मुझे पता है
अपने जूतों पर गिराए बिना उलटी कैसे करें।

381
00:21:03,096 --> 00:21:04,306
ये लो।

382
00:21:06,140 --> 00:21:09,560
बस कोशिश करना
इसपे ज़्यादा उलटी नहीं आए।

383
00:21:11,896 --> 00:21:13,556
तुम मुझे क्यों परेशान कर रहे हो?

384
00:21:14,315 --> 00:21:15,605
मैं मदद करना चाहता हूं।

385
00:21:15,775 --> 00:21:16,815
तुम मेरी मदद नहीं कर सकते।

386
00:21:17,694 --> 00:21:19,284
कोई नहीं कर सकता।

387
00:21:19,529 --> 00:21:21,069
साला संभालो ख़ुद को।

388
00:21:21,239 --> 00:21:22,319
वाक़ई, बस भी करो।

389
00:21:22,490 --> 00:21:28,000
तुम्हें लगता है सिर्फ़ तुम--?
तुम्हें लगता है मैंने दुख-दर्द नहीं देखा है?

390
00:21:28,162 --> 00:21:29,582
मैं आठ साल तक विवाहित था।

391
00:21:29,747 --> 00:21:31,207
फिर क्या हुआ?

392
00:21:31,374 --> 00:21:32,924
वो छोड़ गई तुम्हें?

393
00:21:33,084 --> 00:21:35,214
क्या चौंकाने वाली बात है।

394
00:21:35,461 --> 00:21:37,461
नहीं, ऐसा नहीं हुआ।

395
00:21:37,630 --> 00:21:41,470
एक रात जैक की दो बोतलें पीने के बाद
हम बाहर घूमने गए

396
00:21:41,634 --> 00:21:43,554
और मैंने कार एक पेड़ में घुसा दी।

397
00:21:46,347 --> 00:21:47,927
नहीं, मुझे कुछ नहीं हुआ।

398
00:21:48,683 --> 00:21:50,273
उसे हो गया।

399
00:21:51,978 --> 00:21:53,438
होता है।

400
00:21:53,604 --> 00:21:55,024
कोई क्या कर सकता है?

401
00:21:55,940 --> 00:21:58,530
ख़ुद को चोट पहुंचाना आसान है

402
00:21:59,027 --> 00:22:00,487
लेकिन जीना मुश्किल है।

403
00:22:01,821 --> 00:22:04,741
तो क्लेयर, क्या बात है?

404
00:22:04,949 --> 00:22:08,369
वो कौनसी समस्या है जिसमें
तुम्हारी कोई मदद नहीं कर सकता?

405
00:22:10,079 --> 00:22:13,209
बताओ, मैं उत्सुक हूं।
मैं रात को सो नहीं पाऊंगा।

406
00:22:13,374 --> 00:22:14,384
बस-- बोल डालो।

407
00:22:15,793 --> 00:22:16,793
वो कौनसी चीज़ है?

408
00:22:19,922 --> 00:22:21,422
मैं बस--

409
00:22:21,883 --> 00:22:24,763
मैं अपने डैड को मिस करती हूं।

410
00:22:28,556 --> 00:22:30,136
मैं जानता हूं।

411
00:22:31,642 --> 00:22:32,982
जानता हूं तुम मिस करती हो।

412
00:22:34,562 --> 00:22:37,572
-ए, मेरी गर्लफ़्रेंड से दूर रहो।
-ए, सुनो, सुनो, सुनो।

413
00:22:37,732 --> 00:22:39,572
ये दुखी है, ठीक है?

414
00:22:39,734 --> 00:22:41,114
मैंने अभी एक शानदार भाषण दिया है।

415
00:22:41,277 --> 00:22:42,987
प्लीज़ कह दो तुमने भी थोड़ा सुना था।

416
00:22:43,154 --> 00:22:46,494
नहीं। हम चूक गए।
फिर से सुना दो, शेक्सपीयर। चलो।

417
00:22:46,783 --> 00:22:48,033
ठीक है। ये लो।

418
00:22:49,994 --> 00:22:53,714
सुनो, मैं रात भर
इस लड़की को तलाशता रहा हूं

419
00:22:53,873 --> 00:22:56,633
ताकि मैं बड़ी समस्या वाले लोगों की
मदद कर सकूं।

420
00:22:56,793 --> 00:23:01,053
इसलिए मेरे रास्ते से हट जाओ,
वर्ना मुझे सख़्ती करनी पड़ेगी।

421
00:23:03,424 --> 00:23:05,134
तुमने मुझे फ़ोन करने का कैसे सोचा?

422
00:23:05,301 --> 00:23:07,221
इनके फ़ोन में सिर्फ़ तीन नंबर हैं।

423
00:23:07,428 --> 00:23:09,218
सिर्फ़ तुमने उठाया।

424
00:23:09,388 --> 00:23:11,518
ये तो बड़े दुख की बात है।

425
00:23:16,187 --> 00:23:18,817
-हे भगवान।
-छी। मैं जाती हूं।

426
00:23:19,023 --> 00:23:20,073
ये--? ये ठीक हैं?

427
00:23:20,233 --> 00:23:21,403
कौन, "गाब्दू" सैम?

428
00:23:21,567 --> 00:23:23,147
नहीं, ये ठीक है।

429
00:23:23,319 --> 00:23:25,949
हाइ, वैसे मैं "दयालु" बेन हूं।

430
00:23:26,114 --> 00:23:27,124
हाइ।

431
00:23:27,323 --> 00:23:29,243
तुम बार में क्या कर रहे थे?

432
00:23:29,408 --> 00:23:31,238
ठीक है, तुम नशे में हो। मैं नशे में हूं।

433
00:23:31,410 --> 00:23:34,870
-हम जैसे लोग ये नहीं कर सकते।
-मुझे उस लड़की को ढूंढ़ना था।

434
00:23:35,039 --> 00:23:37,459
-सब ठीक रहा।
-हां, लगता तो है बहुत अच्छा रहा।

435
00:23:37,625 --> 00:23:40,995
अगली बार मुझे फ़ोन करना। तुम इस तरह
अकेले रहने के लिए तैयार नहीं हो।

436
00:23:43,256 --> 00:23:45,416
वाक़ई? उन्होंने तुम्हारे पैरों में घूंसे मारे?

437
00:23:46,467 --> 00:23:48,007
इससे सूजन में मदद मिलेगी।

438
00:23:48,761 --> 00:23:50,301
शुक्रिया।

439
00:23:51,848 --> 00:23:55,058
ए, वो लड़की जिसके साथ मैं आया था

440
00:23:55,268 --> 00:23:57,228
तुम जानती हो ना
मैं उसके चक्कर में नहीं हूं?

441
00:23:57,979 --> 00:24:01,569
-हां, बेन ने मुझे बताया।
-ठीक है। शुक्रिया।

442
00:24:03,901 --> 00:24:07,241
क्या हम पिछली बातों को भुलाकर
नए सिरे से

443
00:24:07,613 --> 00:24:08,873
शुरुआत कर सकते हैं?

444
00:24:09,031 --> 00:24:11,661
तुम बूढ़े लोगों को
ज़ीने पर धक्के देना बंद करोगे?

445
00:24:12,618 --> 00:24:14,448
कोई वादा नहीं कर सकता।

446
00:24:18,166 --> 00:24:20,746
ठीक है। मुझे जाना है, सैम।

447
00:24:21,169 --> 00:24:23,589
कुछ चाहिए हो तो मुझे आवाज़ लगा देना।

448
00:24:24,005 --> 00:24:25,625
शुक्रिया।

449
00:24:28,467 --> 00:24:29,467
मैं समझ गया।

450
00:24:29,635 --> 00:24:32,845
तुमने हॉट पड़ोसन की हमदर्दी जीतने के लिए
अपनी पिटाई का नाटक किया।

451
00:24:33,598 --> 00:24:35,058
तुम बड़े चालाक हो।

452
00:24:35,224 --> 00:24:36,734
सुनो, मैं ज़रा सो रहा हूं।

453
00:24:36,893 --> 00:24:42,323
अगर सोते में मर जाऊं, तो नेटफ़्लिक्स का
पासवर्ड है "डाएन अंडरस्कोर वीस्ट 0-3।"

454
00:24:43,399 --> 00:24:44,819
उम्मीद करता हूं तुम नहीं मरोगे

455
00:24:44,984 --> 00:24:47,574
-क्योंकि ये बड़े घटिया अंतिम शब्द हैं।
-हां।

456
00:24:55,453 --> 00:24:56,583
तुम इसके हक़दार हो।

457
00:24:56,787 --> 00:24:58,917
मीटिंग रूम का या पिटाई का?

458
00:25:11,219 --> 00:25:13,139
ओह, बढ़िया।

459
00:25:13,304 --> 00:25:16,354
अंदर जाकर कुर्सियां लगाओ।
मैं अभी आता हूं।

460
00:25:16,515 --> 00:25:18,675
-एक बात पूछ सकता हूं?
-क्या?

461
00:25:19,310 --> 00:25:21,480
-इसमें दर्द हुआ?
-हां।

462
00:25:21,646 --> 00:25:22,936
बढ़िया।

463
00:25:24,232 --> 00:25:27,782
क्योंकि तुमने मुझसे मेरी चूसने की कहानी
वहां पर कहलवायी जहां से मैं लाते ख़रीदता हूं।

464
00:25:28,694 --> 00:25:30,154
तुम कौन हो?

465
00:25:30,488 --> 00:25:31,948
रहने दो।

466
00:25:32,365 --> 00:25:35,365
लाउडरमिल्क, कोई तुमसे मिलने आया है।

467
00:25:44,126 --> 00:25:45,416
मैं--

468
00:25:45,586 --> 00:25:48,006
मैं तुम्हें ये वापस देना चाहती थी।

469
00:25:48,464 --> 00:25:51,384
-मैंने इसे धो दिया है।
-धोने की ज़रूरत नहीं थी।

470
00:25:51,550 --> 00:25:52,970
मैंने इसपे उलटी कर दी थी।

471
00:25:54,553 --> 00:25:56,563
मैं सचमें चाहूंगा कि इसे तुम ही रख लो।

472
00:26:01,477 --> 00:26:02,557
वैसे

473
00:26:03,187 --> 00:26:05,647
तुम्हारी बात सही थी।

474
00:26:06,691 --> 00:26:07,981
मेरे लिए ख़ुद को चोट पहुंचाना आसान था

475
00:26:10,361 --> 00:26:13,411
और जीना मुश्किल भाग है।

476
00:26:15,283 --> 00:26:18,493
अंधी गिलहरी भी
दिन में दो बार सही होती है।

477
00:26:19,203 --> 00:26:23,293
अब तुम यहां हो,
तो मीटिंग के लिए रुकना चाहोगी?

478
00:26:23,624 --> 00:26:25,464
हां, मैं--

479
00:26:25,751 --> 00:26:26,881
आज तो नहीं रुक सकूंगी।

480
00:26:27,044 --> 00:26:28,634
-नहीं?
-फिर कभी सही।

481
00:26:29,922 --> 00:26:31,632
अगले हफ़्ते कैसा रहेगा?

482
00:26:33,175 --> 00:26:35,635
-हो सकता है।
-ठीक है।

483
00:26:35,803 --> 00:26:37,853
मिलते हैं, हो सकता है।

484
00:26:40,891 --> 00:26:43,521
सही, तुम चुसाई वाले हो।

485
00:26:55,614 --> 00:26:56,824
हाइ।

486
00:26:56,991 --> 00:26:59,991
हाइ, सैम है, या--?

487
00:27:00,161 --> 00:27:03,961
नहीं। वो अभी भी अपनी मीटिंग
चर्च में कर रहा है जहां वो--

488
00:27:04,123 --> 00:27:05,423
वो मीटिंग वहीं करता है।

489
00:27:05,583 --> 00:27:08,793
वैसे तो मैं तुम्हें अंदर बुलाता,
लेकिन अभी-अभी बाथरूम से निकला हूं।

490
00:27:08,961 --> 00:27:10,461
कप--? कपड़े पहने हुए?

491
00:27:11,088 --> 00:27:13,168
ठीक है, आने के लिए शुक्रिया।
उसे बता दूंगा।

492
00:28:10,689 --> 00:28:12,689
सबटाइटल अनुवाद कर्ता:
Naved Akber

